Bihar Train News: पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस में बढ़ी सीटें, 2 कोच स्थायी रूप से जुड़ेंगे, यात्रियों को मिलेगी ये सहुलियत

Bihar Train News: यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने पटना अहमदाबाद एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है।...

पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस में बढ़ी सीटें- फोटो : social Media

Bihar Train News: पटना -अहमदाबाद के बीच रेल सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने पटना अहमदाबाद एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 19421/19422 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस में अब एसी श्रेणी के दो अतिरिक्त डिब्बे स्थायी तौर पर लगाए जाएंगे।रेलवे के इस फैसले से खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है। त्योहारों और छुट्टियों के दौरान इस रूट पर यात्रियों की तादाद बढ़ने के कारण कंफर्म टिकट हासिल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अतिरिक्त कोच जुड़ने से यात्रियों को कुछ राहत मिल सकती है।

नई कोच व्यवस्था सितंबर 2026 से लागू होगी। अहमदाबाद से पटना आने वाली ट्रेन में 6 सितंबर 2026 से अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। वहीं पटना से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन में 8 सितंबर 2026 से यह व्यवस्था प्रभावी होगी।रेलवे ने ट्रेन में एसी टू टियर (2A) का एक और एसी थ्री टियर (3A) का एक अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।दो अतिरिक्त डिब्बे जुड़ने के बाद अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस का पूरा कोच कंपोजिशन बदल जाएगा। अभी ट्रेन में कुल 20 कोच हैं, जो नई व्यवस्था के बाद बढ़कर 22 कोच हो जाएंगे।यानी यात्रियों के लिए एसी श्रेणी में अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी। इससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

सितंबर के बाद देश में त्योहारों का सिलसिला भी तेज होगा। ऐसे में लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है। अहमदाबाद और पटना के बीच बड़ी संख्या में लोग नौकरी, कारोबार, पढ़ाई और पारिवारिक कारणों से आवाजाही करते हैं।अतिरिक्त 2A और 3A कोच जुड़ने से विशेष तौर पर एसी श्रेणी के यात्रियों को फायदा मिलेगा। यात्रियों को ज्यादा बर्थ उपलब्ध होने के कारण टिकट बुकिंग के दौरान विकल्प भी बढ़ेंगे।रेलवे का यह फैसला केवल कुछ दिनों या किसी विशेष त्योहार तक सीमित नहीं है। दोनों अतिरिक्त कोचों को स्थायी तौर पर ट्रेन में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।इससे नियमित यात्रियों को आगे भी इसका फायदा मिलता रहेगा। रेलवे का मकसद बढ़ती यात्री मांग के अनुरूप ट्रेन की क्षमता बढ़ाना और लंबी दूरी के यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है।

अतिरिक्त कोच जुड़ने से मुख्य रूप से तीन बड़े फायदे होंगे,2A में अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी।3A में भी यात्रियों की क्षमता बढ़ेगी।लंबी वेटिंग लिस्ट के दौरान कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ सकती है।हालांकि किसी यात्री को कंफर्म टिकट मिलेगा या नहीं, यह उस समय की बुकिंग स्थिति और उपलब्ध सीटों पर निर्भर करेगा।कुल मिलाकर अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस में 20 से बढ़कर 22 कोच होने का फैसला यात्रियों के लिए एक बड़ी सहूलियत है। सितंबर से लागू होने वाली यह नई व्यवस्था खासकर त्योहारों के सीजन में रेल यात्रियों की परेशानी कम करने में मददगार साबित हो सकती है।