देश का अपमान बर्दाश्त नहीं : BJYM का कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोल, भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- जनता देगी करारा जवाब

BJYM पटना जिला ग्रामीण ने बिक्रम के शहीद चौक से निकाला विशाल मशाल जुलूस। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल-सोनिया के खिलाफ जमकर की नारेबाजी। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार बोले- "राष्ट्र का अपमान देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

राष्ट्रगान 'वंदे मातरम' के अपमान के विरोध में BJYM का हल्ला बोल- फोटो : Reporter

15 अगस्त के अवसर पर कांग्रेस द्वारा राष्ट्रगान 'वंदे मातरम' के कथित विरोध के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) पटना जिला ग्रामीण की ओर से रविवार शाम एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया और पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल देखने को मिला।


बिक्रम के शहीद चौक से निकली आक्रोश रैली 

यह मशाल जुलूस बिक्रम स्थित ऐतिहासिक शहीद चौक से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरा। रैली के दौरान बीजेवाईएम कार्यकर्ताओं ने "राहुल-सोनिया मुर्दाबाद" और "कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद" के गगनभेदी नारे लगाकर अपना कड़ा विरोध जताया। विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए यह जुलूस वापस शहीद चौक पहुंचा, जहां यह एक विशाल विरोध सभा में तब्दील हो गया।

सभा का नेतृत्व और मंच संचालन

 शहीद चौक पर आयोजित इस विरोध सभा की अध्यक्षता BJYM पटना ग्रामीण के जिलाध्यक्ष पवन भान सिंह ने की। वहीं, कार्यक्रम के मंच का संचालन महामंत्री अविनाश कुमार उपाध्याय द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। नेताओं ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।


भाजपा जिलाध्यक्ष का कांग्रेस पर तीखा हमला 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा पटना ग्रामीण के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान सीधे तौर पर देश का अपमान है। देश की जनता ऐसी देशविरोधी सोच और ताकतों को कभी माफ नहीं करेगी और समय आने पर इन्हें करारा जवाब देगी।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सहभागिता 

इस राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष तेज नारायण शर्मा, पूर्व महामंत्री नीरज तिवारी, सूर्य नारायण सिन्हा, नागेंद्र कुशवाहा, राजू कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुन्ना कुमार, मंडल महामंत्री योगेश तिवारी, और जिला मंत्री भास्कर शरण सिंह मौके पर डटे रहे।


प्रमुख नेताओं की उपस्थिति से बुलंद हुआ विरोध

 इसके अलावा कार्यक्रम में अमर यादव, गौरव गुप्ता, चंदन ठाकुर, पिंटू साव, मन्नू पासवान और मंशु कुमार सहित भारी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में राष्ट्रीय स्वाभिमान से किसी भी प्रकार के समझौते को अस्वीकार्य बताया।

ऋषिकेश की रिपोर्ट