Bihar cabinet expansion: पटना में 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार से पहले तैयारी तेज! PM मोदी-अमित शाह रहेंगे मौजूद
Bihar cabinet expansion: पटना में 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें पीएम मोदी और अमित शाह शामिल होंगे। इस दौरान ट्रैफिक में बदलाव और कड़ी सुरक्षा की गई है।
Bihar cabinet expansion: पटना के गांधी मैदान में गुरुवार (7 मई 2026) को बिहार मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। यह कार्यक्रम काफी बड़ा और खास माना जा रहा है, जिसमें देश के बड़े नेता शामिल होंगे। समारोह दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहेंगे। इसे एनडीए का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है, क्योंकि इसमें गठबंधन की एकजुटता दिखेगी और नई कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।
समारोह को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह 6 बजे से ही गांधी मैदान के आसपास का इलाका पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में रहेगा। आम लोगों के लिए इस इलाके में आवाजाही पर रोक रहेगी। ट्रैफिक को लेकर भी कई बदलाव किए गए हैं। एयरपोर्ट से बेली रोड होते हुए गांधी मैदान जाने वाले रास्तों पर यातायात बंद रहेगा। लोगों को दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
पटना से वंदना की रिपोर्ट