पटना सीबीआई कोर्ट को मिला नया विशेष न्यायाधीश; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
बिहार सरकार ने पटना के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नितिन कौशिक को सीबीआई कोर्ट-1 का नया विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।
Patna - बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक महत्वपूर्ण न्यायिक नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है । पटना हाईकोर्ट के महानिबंधक द्वारा 24 फरवरी 2026 को की गई अनुशंसा के आलोक में यह निर्णय लिया गया है । इसके तहत पटना के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नितिन कौशिक को अब विशेष न्यायाधीश, सी०बी०आई० कोर्ट संख्या-1, पटना के पद पर नियुक्त किया गया है ।
यह नियुक्ति बिहार के राज्यपाल के आदेश से प्रभावी हुई है, जिसकी आधिकारिक अधिसूचना 9 मार्च 2026 को जारी की गई । सरकार के अपर सचिव द्वारा जारी इस आदेश की प्रतियां महालेखाकार, हाईकोर्ट के महानिबंधक और सी०बी०आई० के संयुक्त निदेशक सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई हैं ।
श्री कौशिक अब तत्काल प्रभाव से सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश के रूप में अपना नया कार्यभार संभालेंगे ।