Patna Crime News:पटना में मंत्री का घर भी नहीं सुरक्षित! छठ पर बाहर गया था परिवार, पीछे से चोरों ने खंगाल डाले आठ कमरे
राजधानी पटना के शास्त्री नगर स्थित AG कॉलोनी में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के आवास में भीषण चोरी की वारदात हुई है। छठ पूजा पर परिवार के बाहर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना CCTV में कैद हो
बिहार की राजधानी पटना में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब मंत्रियों के सरकारी और निजी आवास भी सुरक्षित नहीं बचे हैं। ताजा मामला शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी (AG Colony) का है, जहां बिहार सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के आवास को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। इस बड़ी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
छठ पूजा पर परिवार गया था बाहर, चोरों ने चार कमरों के ताले तोड़े
बताया जा रहा है कि छठ महापर्व के दौरान मंत्री का परिवार घर से बाहर गया हुआ था। इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने उनके दो मंजिला मकान के फ्लैटों को निशाना बनाया। चोरों ने कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और कई अन्य कीमती सामान चुरा लिए।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई चोरों की करतूत, पुलिस और FSL टीम सक्रिय
चोरी की यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही शास्त्री नगर थाने की पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। फुटेज में संदिग्ध चोरों की गतिविधियां भी सामने आई हैं।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, आरोपियों की तलाश जारी
इस सनसनीखेज घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब राजधानी में एक मंत्री का घर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
पटना से अनिल सिंह की रिपोर्ट