Big Breaking: पटना के घाट पर बड़ा हादसा! गहरे पानी में डूबे 4 युवक, एक सुरक्षित निकला तो 3 अब भी लापता

पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर घाट पर पुनपुन नदी में चार युवक डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि लापता तीन अन्य युवकों की तलाश के लिए स्थानीए लोग मिलकर ऑपरेशन चला रही है।

पटना के मिर्जापुर घाट पर चार युवक डूबे, प्रशासन ने शुरू किया बचाव अभियान- फोटो : Reporter

पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिर्जापुर घाट पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। छठ महापर्व के दौरान गंगा नदी में स्नान करने या अर्घ्य देने पहुंचे चार युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। इस अप्रत्याशित घटना से घाट पर अफरातफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों में कोहराम मच गया।


एक युवक को सुरक्षित बचाया गया, तीन की तलाश जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। त्वरित कार्रवाई के चलते एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, अन्य तीन युवकों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है और वे गहरे पानी में लापता हैं।

प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर तैनात

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लापता तीनों युवकों की तलाश के लिए  स्थानिए गोताखोरों को गंगा नदी में उतारा गया है। युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि लापता युवकों को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, घाट पर उमड़ी भारी भीड़

 इस दुर्घटना के बाद लापता युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक व चिंता का माहौल बना हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही मिर्जापुर घाट पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और गहरे पानी में जाने से बचें।

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट