पटना में बड़ा अग्निकांड! इलेक्ट्रॉनिक वेयरहाउस में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार, दुकानदारों में हड़कंप

वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक सामान मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मियों द्वारा लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Patna Fire Massive- फोटो : news4nation

Bihar News : पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बुद्ध पार्क के समीप इलेक्ट्रॉनिक सामान के एक बड़े वेयरहाउस में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई हैं। शुरुआती जानकरी के अनुसार वेल्डिंग करने के दौरान सुपर लाइट होल सेल वेयर हाउस के 5 मंजिली इमारत के छत पर बने करकट के गोदाम में आग लगने की घटना हुई। दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाने की जोरदार कोशिश की।

वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक सामान मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मियों द्वारा लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।


फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी अभी नहीं हो सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।

अनिल की रिपोर्ट