पटना स्नातक चुनाव की सरगर्मियां तेज: MLC नीरज कुमार व रवींद्र सिंह की मौजूदगी में NDA का कार्यकर्ता संवाद
पटना स्नातक निर्वाचन को लेकर पालीगंज और दुल्हिन बाजार में NDA के संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। MLC नीरज कुमार और रवींद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मतदाता पुनरीक्षण और जनसंपर्क अभियान को गति देने का आह्
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तत्वावधान में पालीगंज और दुल्हिन बाजार में भव्य संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधान परिषद सदस्य (MLC) नीरज कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए और उन्होंने स्थानीय स्नातकों व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया।
पालीगंज और दुल्हिन बाजार में आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम
पहला संवाद कार्यक्रम पालीगंज के प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित बधाई उत्सव हॉल में आयोजित किया गया, जहां भारी संख्या में स्थानीय स्नातक और एनडीए कार्यकर्ता जुटे। इसके बाद दुल्हिन बाजार के बॉबी मैरेज हॉल में भी एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दोनों ही स्थानों पर पटना स्नातक निर्वाचन को लेकर रणनीति और एनडीए की सांगठनिक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई।
बिहार विधान परिषद सदस्य रवींद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के सदस्य रवींद्र सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार, सुनील यादव और तेज नारायण शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी दिग्गज नेताओं की मौजूदगी से एनडीए कार्यकर्ताओं और स्नातकों में खासा उत्साह देखने को मिला और आगामी चुनावों को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ।
क्षेत्र के विकास और एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प
संवाद के दौरान नेताओं ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, स्नातकों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं और आगामी निर्वाचन में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मतदाता पुनरीक्षण और जनसंपर्क अभियान को गति देने का आह्वान किया।
ऋषिकेश की रिपोर्ट