Patna High Court Bar election: पटना हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित, योगेश चंद्र वर्मा बने अध्यक्ष

Patna High Court Bar election:पटना हाईकोर्ट के एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव का अंतिम परिणाम देर रात घोषित कर दिये गये।...

पटना हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित- फोटो : reporter

Patna High Court Bar election:पटना हाईकोर्ट  के   एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव का अंतिम परिणाम  देर रात घोषित कर दिये गये।वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा अध्यक्ष चुने गये।इसके पहले भी वर्मा एडवोकेट एसोसिएशन के कई बार अध्यक्ष चुने गये थे। साथ ही अधिवक्ता जय शंकर प्रसाद सिंह दूसरी बार  महासचिव बने।निर्वाची पदाधिकारी वरीय अधिवक्ता अंजनी कुमार ने मतगणना पूरी होने के बाद कल देर रात परिणामों की घोषणा की।

मतगणना का कार्य सुचारु रूप व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।इस सहायक सचिव के सभी तीनों पदों पर महिलाओं कब्ज़ा किया।वैसे भी इस चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण दिये जाने का प्रावधान लागू किया गया। अन्य पदों के परिणाम घोषित कर दिये गये है।इनकी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। अधिवक्ता पुष्पा सिन्हा दूसरी बार कोषाध्यक्ष पद पर अपना कब्ज़ा किया है।

वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा पटना हाईकोर्ट वरिष्ठतम सदस्यों में  है।उन्होंने पटना हाईकोर्ट अप्रैल,1968 लॉ का प्रैक्टिस प्रारम्भ किया।उनकी पकड़ दीवानी,फौजदारी और संवैधानिक मामलों काफी रही है।

वे इससे पहले एडवोकेट एसोसिएशन के महासचिव पद चुनाव जीतते रहें ।उसके बाद उन्होंने कई बार अध्यक्ष पद पर विजयी रहे।वे बिहार राज्य बार कॉउंसिल के सदस्य है।

महासचिव के पद अधिवक्ता जयशंकर पिछले बार भी चुनाव जीते।इस उन्होंने पुनः इस पद पर निर्वाचित घोषित हुए।इन्होंने अपने कार्यकाल में बड़ी मेहनत और लगन से काम किय। सहायक सचिव के तीनों पद पर महिलाओं ने जीत दर्ज की।दूसरी बार अधिवक्ता पुष्पा सिन्हा कोषाध्यक्ष बनी। विजयी उम्मीदवारों को बधाइयाँ व शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।उन्होंने उनकी सफलताओं को अधिवक्ताओं की हित में बताया।