Patna High Court: पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने विपुल मनुभाई पंचोली, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में लिया गया फैसला

Patna High Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायाधीश विपुल पंचोली को पटना हाई कोर्ट और न्यायाधीश अशुतोष कुमार को गुवाहाटी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। जानिए इन दोनों नियुक्तियों की पूरी जानकारी।

Patna High Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक 26 मई, 2025 को हुई। इसमें दो जरूरी फैसले लिए गए, जिसके मुताबिक दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। इस दौरान न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली को पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। न्यायाधीश अशुतोष कुमार को गुवाहाटी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई। इन नियुक्तियों से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत की न्यायिक व्यवस्थाओं को नई दिशा और नेतृत्व मिलेगा।

विपुल मनुभाई पंचोली का करियर

विपुल मनुभाई पंचोली को पटना हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश चुने गए हैं। वह गुजरात के हैं। उनका जन्म 28 मई 1968 अहमदाबाद में हुआ था। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज अहमदाबाद से इलेक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई की थी। इसके बाद सर एल.ए. शाह लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। उनके करियर की शुरुआत सितंबर 1991 में गुजरात हाई कोर्ट से की। 2006 तक सहायक सरकारी वकील और अतिरिक्त लोक अभियोजक के रूप में काम किया था। 2014 में  गुजरात हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 2016 में स्थायी न्यायाधीश बनाए गए। इसके बाद साल 2023 में पटना हाई कोर्ट में ट्रांसफर किया गया। अब जाकर पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति किया गया।

न्यायिक महत्व और प्रभाव

इन दोनों नियुक्तियों से पटना हाई कोर्ट को एक अनुभवी प्रशासनिक न्यायाधीश मिला है, जिन्होंने गुजरात और बिहार दोनों राज्यों में न्यायिक सेवाएं दी हैं।पूर्वोत्तर भारत को न्यायिक नेतृत्व में स्थिरता और दृढ़ता मिलने की उम्मीद है, खासकर ऐसे समय में जब इस क्षेत्र में संवेदनशील सामाजिक और संवैधानिक मुद्दे लगातार उठते हैं।