Patna building fire: पटना के कंकड़बाग में दो मंजिला इमारत में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर, जानें मौजूदा हालात

Patna building fire: पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में शिवाजी पार्क के पास दो मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया है। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद है। कई लोगों का रेस्क्यू भी किया गया है।

पटना में दो मंजिला इमारत में लगी आग- फोटो : news4nation

Patna building fire: बिहार की राजधानी पटना में कंकड़बाग थाना क्षेत्र के शिवाजी पार्क के पास मंगलवार को एक दो मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। आग की लपटें और धुआं दूर से दिखाई देने लगा, जिससे लोगों में डर फैल गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की चार गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। आग की चपेट में आई इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट