Patna Shambhu Girls Hostel Scandal: पटना शंभू गर्ल्स हॉस्टल डेथ मिस्ट्री में नया मोड़, NEET छात्रा की मौत मामले की जांच में बड़ा मोड़, CBI की जांच में बढ़ी साज़िश की बू
Patna Shambhu Girls Hostel Scandal: बिहार की राजधानी पटना में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब और ज्यादा संगीन और सनसनीखेज मोड़ ले चुका है।..
Patna Shambhu Girls Hostel Scandal: बिहार की राजधानी पटना में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब और ज्यादा संगीन और सनसनीखेज मोड़ ले चुका है। इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए बिहार सरकार ने अधिसूचना में संशोधन करते हुए अब इस केस में POCSO एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं। इसके साथ ही केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI को अब यौन अपराध से जुड़े पहलुओं की भी तहकीकात करने का पूरा इख्तियार मिल गया है।
गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने 31 जनवरी 2026 को जारी पहले के आदेश में बदलाव करते हुए चित्रगुप्त नगर थाना कांड संख्या 14/2026 में POCSO एक्ट 2012 की धारा 4 और 6 के साथ BNS 2023 की धारा 64 और अन्य संबंधित धाराएं शामिल कर दी हैं। इस संशोधन के बाद अब CBI को इन सभी धाराओं के तहत जांच और निगरानी करने की कानूनी ताकत मिल गई है।दरअसल, जब 9 जनवरी 2026 को पटना पुलिस ने चित्रगुप्त नगर थाने में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज की थी, तब उसमें POCSO की धाराएं शामिल नहीं थीं। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे संदिग्ध आत्महत्या से जुड़ा मामला बताया था। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कुछ ऐसे सुराग और तथ्य सामने आए जिन्होंने पूरे केस की दिशा बदल दी।
मामला अदालत पहुंचा तो न्यायालय ने भी जांच एजेंसियों से तीखे सवाल पूछे। कोर्ट ने साफ पूछा कि जब पीड़िता नाबालिग है और यौन अपराध के संकेत सामने आ रहे हैं, तो आखिर POCSO एक्ट क्यों नहीं लगाया गया। अदालत की इसी सख्त टिप्पणी के बाद सरकार ने अपने रुख में बदलाव किया और अधिसूचना में संशोधन कर दिया।
यह सनसनीखेज मामला पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ा है। 6 जनवरी 2026 को छात्रा अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 11 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़िता के परिजनों ने शुरू से ही दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई थी, जबकि शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या की दिशा में देख रही थी। अब POCSO की धाराएं जुड़ने के बाद यह मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है और CBI की जांच में कई बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।