पटना पुलिस का बड़ा प्रहार: पालीगंज में 'तगड़ा एक्शन', उड़े अपराधियों के होश
पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अख्तियारपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी ने अपराधियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के होश उड़ा दिए हैं।
पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अख्तियारपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी ने अपराधियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के होश उड़ा दिए हैं। अनुमंडल में बढ़ते अपराध ग्राफ के बीच पुलिस की इस सक्रियता को कानून व्यवस्था बहाल करने की दिशा में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।
SDPO द्वारा पुलिस बल के साथ घेराबंदी
जानकारी के अनुसार, पुलिस को अख्तियारपुर गांव में कुछ संदिग्धों के छिपे होने या मौजूदगी की सटीक सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने पूरे गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस के इस 'तगड़े एक्शन' के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर स्थिति को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया।
अपराधियों पर नकेल कसने की कवायद
पिछले कुछ दिनों से अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में हुई चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस पर भारी दबाव था। अख्तियारपुर की यह कार्रवाई उसी कड़ी का हिस्सा मानी जा रही है, जहाँ पुलिस न केवल पुराने मामलों के तार जोड़ने की कोशिश कर रही है, बल्कि नए गिरोहों के पनपने पर भी रोक लगा रही है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने का दावा किया है। साथ ही पुलिस द्वारा 4-5 संदिग्धों को कब्जे में लेकर पूछताछ कि जा रही है। साथ बतया जा रहा है कि लैपटॉप, कैश, हथियार बरामद किया है।
ग्रामीणों के बीच चर्चा और पुलिस का सख्त रुख
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का यह सख्त तेवर अपराधियों के मनोबल को तोड़ने के लिए उठाया गया कदम है। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और आने वाले समय में कुछ बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।