पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, 5 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

पटना पुलिस और STF ने मिलकर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पेशेवर अपराधियों का पकड़ा जाना और इतनी भारी मात्रा में हथियारों की बरामदगी इलाके में सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

Patna -: पटना पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर खाजेकलां थाना क्षेत्र के महाराज घाट पर छापेमारी कर 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और जेवरात बरामद किए गए हैं।

महाराज घाट के पास रची जा रही थी साजिश

दिनांक 12 मार्च 2026 की शाम करीब 8:00 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खाजेकलां थाना क्षेत्र के महाराज घाट के पास एक नीले रंग की कार में पेशेवर अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं । सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें STF की टीम भी शामिल थी । टीम ने घेराबंदी कर मौके से कार में सवार दो मुख्य अभियुक्तों, मानस सिन्हा और मो० आरिफ को दबोच लिया 

हथियारों और कारतूसों का भारी जखीरा बरामद

गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने व्यापक छापेमारी की, जिसमें कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । इनके पास से जो बरामदगी हुई है, वह चौंकाने वाली है:

  • हथियार: 02 देसी पिस्टल और 03 देशी कट्टा 

    गोला-बारूद: 26 जिंदा कारतूस, 02 खोखा और 06 मैगजीन 

    नगदी और मोबाइल: ₹26,050 नगद, 05 एंड्राइड और 01 कीपैड मोबाइल 

    जेवरात: सोना और चांदी जैसे दिखने वाले कई आभूषण (चेन, अंगूठी, कड़ा, ब्रेसलेट, लॉकेट) और एक लेडीज पर्स भी बरामद किया गया है 

    गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

गिरफ्तार किए गए पांचों अभियुक्त खाजेकलां थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैंमानस सिन्हा (पिता- मुकेश कुमार सिन्हा, नौजर कटरा) ।  राकेश कुमार (पिता- महेन्द्र शर्मा, दीवान मोहल्ला) । मो० आरिफ उर्फ जॉनी (पिता- मो० जहाँगीर, नौजर कटरा) । अमित कुमार उर्फ मोनू (पिता- गोपाल जी गौड़, रामजानकी चौराहा) । हर्ष राज उर्फ राजा (पिता- प्रहलाद पासवान, हमाम पर) । 

खौफनाक है आपराधिक इतिहास


इन अपराधियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है:

  • मानस सिन्हा: इसके खिलाफ खाजेकलां थाने में हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत वर्ष 2025 में ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं 

    राकेश कुमार: इसके विरुद्ध आलमगंज और कोतवाली थाने में हत्या के प्रयास (307) और शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामले दर्ज हैं 

    अमित कुमार उर्फ मोनू: इसके ऊपर खाजेकलां के अलावा भागलपुर और मुजफ्फरपुर में भी धोखाधड़ी (420) और चोरी के मामले दर्ज हैं 


    सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की मुस्तैदी

इस कार्रवाई ने साबित किया है कि पुलिस की मुस्तैदी से बड़ी वारदातों को टाला जा सकता है । पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी) के कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन अपराधियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में लूट और हत्या जैसी घटनाओं पर लगाम लगेगी । फिलहाल पुलिस इनसे आगे की पूछताछ कर रही है ताकि इनके पूरे गिरोह और भविष्य की योजनाओं का पता लगाया जा सके।


रिपोर्ट - अनिल कुमार