Patna Police Transfer:2 साल से एक ही जगह तैनात इतने पुलिस अधिकारियों का तबादला, देखे लिस्ट

पटना पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। SP वेस्ट ने 2 वर्षों से एक ही जगह पदस्थापित 73 पुलिस अधिकारियों (पु०अ०नि०) का तबादला कर दिया है। सभी को 24 घंटे के भीतर नई जगह योगदान देने का आदेश दिया गया है। पढ़ें पूरी ट्रांसफर लिस्ट और विवरण।

पटना SP वेस्ट का कड़ा एक्शन,73 दरोगाओं का ट्रांसफर- फोटो : Reporter

पटना जिले के नगर पश्चिमी क्षेत्रांतर्गत पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत कुल 73 पुलिस सब-इंस्पेक्टरों (पु०अ०नि०) और पदाधिकारियों का तबादला विभिन्न थानों एवं पुलिस प्रतिष्ठानों में कर दिया गया है।


लगातार 2 वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों पर कार्रवाई

यह प्रशासनिक फेरबदल उन पुलिस पदाधिकारियों के लिए किया गया है जो पिछले दो वर्षों से अधिक समय से एक ही थाने या प्रतिष्ठान में पदस्थापित थे। पुलिस महकमे में कार्यप्रणाली को अधिक चुस्त-दुरुस्त और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और बेहतर किया जा सके।

प्रमुख थानों और DIU में किए गए महत्वपूर्ण बदलाव

इस तबादला सूची के अंतर्गत दानापुर, फुलवारीशरीफ, बेउर, पालीगंज, बिहटा, नेउरा, मनेर और नौबतपुर जैसे प्रमुख थानों के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस तंत्र को खुफिया स्तर पर मजबूती देने के लिए पु०अ०नि० आदित्य राज और अनामिका कुमारी को जिला आसूचना इकाई (DIU West) में नव-पदस्थापन सौंपा गया है।

24 घंटे के भीतर नव-पदस्थापन में योगदान का कड़ा निर्देश

जारी किए गए आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरण प्राप्त सभी 73 पुलिस अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापित स्थान पर योगदान सुनिश्चित करेंगे। सभी अधिकारियों को आदेश निर्गत होने के 24 घंटे के भीतर अपने नए प्रतिष्ठानों में रिपोर्ट करने और कड़ाई से अनुपालन का निर्देश दिया गया है।

पटना से रंजीत की रिपोर्ट