पटना: क्रिकेट टूर्नामेंट में सरेआम हर्ष फायरिंग,सफेद शर्ट वाले युवक का वीडियो वायरल

टना पुलिस द्वारा हर्ष फायरिंग रोकने के लिए लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों और सख्त कानूनी चेतावनियों के बावजूद अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। ताजा मामला जिले के पुनपुन थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ सार्वजनिक स्थल पर सरेआम फायरिंग कर दहशत फैला

क्रिकेट टूर्नामेंट में सरेआम हर्ष फायरिंग- फोटो : news 4 nation

पटना पुलिस द्वारा हर्ष फायरिंग रोकने के लिए लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों और सख्त कानूनी चेतावनियों के बावजूद अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। ताजा मामला जिले के पुनपुन थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ सार्वजनिक स्थल पर सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई। यह घटना स्पष्ट करती है कि असामाजिक तत्वों के मन में पुलिस और कानून का खौफ खत्म होता जा रहा है।


क्रिकेट टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो पुनपुन के डुमरी जंक्शन के पास स्थित एक खेल मैदान का है। यहाँ एक डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। मैच खत्म होने के बाद जीत के जश्न के बीच एक सफेद शर्ट पहने शख्स हाथ में हथियार लहराते हुए आता है और देखते ही देखते ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देता है। सूत्रों का दावा है कि सरेआम धाय धाय करने वाला युवक कथित तौर पर स्थानीय पंचायत के मुखिया का भाई है। साथ ही इस नाईट टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता में शामिल है।

दबदबा दिखाने की कोशिश

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति किसी भी अनहोनी से बेफिक्र होकर अपनी हनक और दबदबा दिखाने के लिए गोलियां चला रहा है। मैदान में मौजूद भीड़ के बीच इस तरह की हरकत किसी बड़े हादसे को दावत दे सकती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्चस्व कायम करने की होड़ में अक्सर इस तरह के आयोजनों में हथियारों का प्रदर्शन अब आम बात होती जा रही है।


जांच में जुटी पुलिस

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर फायरिंग करने वाले युवक की पहचान करने में जुट गई है। वाही वरीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना सार्वजनिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है और आरोपी की पहचान होते ही उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही,आयोजन समिति से भी इस संबंध में पूछताछ की जा सकती है।