पटना में STF की बड़ी कार्रवाई: लूट की योजना बनाते हथियारबंद 5 बदमाश गिरफ्तार,लूटपाट की बड़ी साजिश नाकाम
पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में बिहार एसटीएफ (STF) की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और एसटीएफ ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हथियारबंद 5 बदमाश गिरफ्तार किया है।
राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में बिहार एसटीएफ (STF) की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और एसटीएफ ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान हथियारबंद 5 शातिर बदमाशों को रंगे हाथों धर दबोचा गया, जिससे इलाके में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते टाल दिया गया।
लूटपाट की बड़ी साजिश नाकाम
एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कदमकुआं इलाके में कुछ अपराधी एक जगह इकट्ठा होकर किसी बड़ी लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ की विशेष टीम ने इलाके की घेराबंदी की और छापेमारी कर पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग वे वारदात को अंजाम देने के लिए करने वाले थे।
कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान थे निशाने पर
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार बदमाशों के निशाने पर इलाके के कई बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान और निजी संस्थान थे। ये बदमाश किसी प्रमुख प्रतिष्ठान को निशाना बनाकर बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि, एसटीएफ की मुस्तैदी और सटीक सूचना के कारण अपराधी अपनी योजना में कामयाब नहीं हो सके।
कदमकुआं थाने में चल रही कड़ाई से पूछताछ
गिरफ्तारी के बाद सभी पांचों अपराधियों को कदमकुआं थाने लाया गया है, जहां पुलिस और एसटीएफ की टीम उनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान उनके आपराधिक इतिहास, गिरोह के अन्य सदस्यों और बरामद हथियारों के स्रोत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या हाल-फिलहाल में हुए अन्य अपराधों में भी इस गिरोह की संलिप्तता रही है।
समय रहते कार्रवाई से टली बड़ी वारदात
एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की इस संयुक्त और त्वरित कार्रवाई से पटना के व्यापारियों और आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है। लूट की वारदात अंजाम देने से पहले ही अपराधियों की गिरफ्तारी से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तत्परता सामने आई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।
पटना से अनिल की रिपोर्ट