Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी
Patna Traffic Plan: पटना में 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना के दौरान सुबह 5 बजे से कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। गोलघर और बांकीपुर की ओर जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
Patna Traffic Plan: मतगणना के दौरान पटना में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पटना में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 5 बजे से मतगणना खत्म होने और यातायात सामान्य होने तक कुछ प्रमुख रास्तों पर सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
गोलघर से बांकीपुर जाने वाले रास्ते पर रोक
ट्रैफिक व्यवस्था के तहत गोलघर स्थित कन्या मध्य विद्यालय के ट्रैफिक सिग्नल के पास से बांकीपुर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोलघर की ओर जाने वाले सामान्य वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करना होगा।
व्यावसायिक वाहनों के लिए भी प्रतिबंध
इसके अलावा, कन्या मध्य विद्यालय गोलघर के ट्रैफिक सिग्नल से बांकीपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर जाने वाले रास्ते पर व्यावसायिक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट के पास जिलाधिकारी आवास के पूर्वी छोर से मशीन ड्राइव होते हुए बांकीपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी व्यावसायिक वाहनों के आने-जाने पर रोक रहेगी। इन वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा। मतगणना के दौरान शहर में निकलने से पहले वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रास्ते की जानकारी लेकर चलें, ताकि जाम और देरी से बचा जा सके।
पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट