एमएलसी बनने के पहले पवन सिंह की मोकामा विधायक अनंत सिंह से मुलाकात, बाहुबली MLA से मिलने खास स्टाइल में आये भोजपुरी स्टार

अनंत सिंह बिहार के उन चुनिंदा विधायकों में हैं जो खास किस्म की जीवनशैली और अपने लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. अनंत सिंह के प्रशंसकों की लंबी फेहरिस्त में फ़िल्मी कलाकारों की लिस्ट भी है.

Pawan Singh met Mokama MLA Anant Singh- फोटो : news4nation

Pawan Singh -Anant Singh : भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय कलाकार पवन सिंह बिहार विधान परिषद के सदस्य बनने के पहले मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से मिले हैं. बिहार में 10 सीटों पर हो रहे एमएलसी चुनाव में सभी उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है. दरअसल 10 सीटों के लिए 10 नामांकन होने से सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध जीत तय है. 10 सीटों के चुनाव में भाजपा और जदयू के 4-4 उम्मीदवार हैं जबकि लोजपा (रा) के एक और राजद के एक उम्मीदवार हैं.


पवन सिंह को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है. उनके नामांकन के दौरान भी बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी नेताओं द्वारा पवन सिंह संग फोटो लेने की होड़ देखी गई थी. हालांकि पवन सिंह के नोमिनेशन में अनंत सिंह नहीं दिखे थे. अनंत सिंह बिहार के उन चुनिंदा विधायकों में हैं जो खास किस्म की जीवनशैली और अपने लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. अनंत सिंह के प्रशंसकों की लंबी फेहरिस्त में फ़िल्मी कलाकारों की लिस्ट भी है. इसमें पवन सिंह को एक माना जाता है जो अनंत सिंह से काफी प्रभावित रहे हैं. 


पवन सिंह ने अब एमएलसी चुनाव का सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद अनंत सिंह से खास तरीके से मुलाकात की है. पवन सिंह का एक वायरल वीडियो में वे गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ गुजरते हैं. वे कुछ उसी तरह से गाड़ियों के काफिले के साथ निकले हैं जैसे अनंत सिंह का सैंकड़ों वाहनों का काफिला होता है. पवन सिंह बाद में अनंत सिंह से मिलते हैं. वहीं अनंत सिंह उन्हें घर से बाहर तक छोड़ने के लिए आते हैं. दोनों के बीच की इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात के रूप में देखा जा रहा है.



दरअसल, अनंत सिंह को गीत-संगीत के कद्रदान के रूप में जाना जाता है. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे मुजरा स्टाइल में नाच देख रहे थे. इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ और गोपालगंज एसपी के आदेश पर मामला भी दर्ज किया गया. वहीं अब पवन सिंह खुद अनंत सिंह से मिलने उनके घर आये हैं.


ये बनेंगे एमएलसी 

बिहार विधान परिषद (MLC) की 10 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन 10 सीटों पर कुल 10 उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया है, इसलिए सभी के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। NDA के 9 उम्मीदवार में जदयू (JDU) से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति, ललन प्रसाद का नाम शामिल है, वहीं भाजपा (BJP) से पवन सिंह, संजय मयूख सहित दो अन्य नाम हैं जबकि लोजपा (रामविलास) से अशरफ अंसारी और महागठबंधन में राजद से सुनील कुमार सिंह उम्मीदवार हैं.