Bihar Petrol-Diesel Prices: बिहार में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता! जानिए आज का ताजा रेट

Bihar Petrol-Diesel Prices: देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं, जिसमें कई शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कहीं दाम बढ़े हैं तो कुछ जगहों पर स्थिरता बनी हुई है, ऐसे में वाहन चालकों को टंकी फुल कराने से पहले अपने शहर

महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?- फोटो : social media

Bihar Petrol-Diesel Prices: देशभर में तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। आज कुछ शहरों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है, जबकि कई जगहों पर कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो कल के मुकाबले 4 पैसे ज्यादा है। वहीं दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए हैं। पटना में भी पेट्रोल का दाम स्थिर है। पटना में फिलहाल 105.23 पैसे हैं। तो वहीं रांची में 23 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है।

अगल अगल शहरों में पेट्रोल का दाम 

अन्य शहरों की बात करें तो चेन्नई में पेट्रोल 6 पैसे महंगा हुआ है, जबकि बेंगलुरु में 4 पैसे की कमी आई है। इसके अलावा नोएडा में 22 पैसे की बढ़ोतरी और गुरुग्राम में 29 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। डीजल की कीमतों में भी अलग-अलग शहरों में मामूली बदलाव देखा गया है। मुंबई में डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है, जबकि नोएडा में 28 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। गुरुग्राम में 27 पैसे की राहत मिली है। बिहार और झारखंड के कई शहरों में डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है।

एसएमएस कर जानें ताजा रेट 

विशेषज्ञों के अनुसार, पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स भी अलग-अलग शहरों में कीमतों को प्रभावित करते हैं। तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वाहन में ईंधन भराने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें। इसके लिए एसएमएस सेवा के जरिए भी आसानी से कीमतों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

SMS से रेट कैसे पता करें?

आप एक साधारण मैसेज भेजकर भी अपने शहर के रेट जान सकते हैं। IOCL: टाइप करें RSP <शहर का कोड> और भेजें 9224992249 पर. BPCL: टाइप करें RSP और भेजें 9223112222 पर. HPCL: टाइप करें HP Price और भेजें 9222201122 पर.

पटना नरोत्तम की रिपोर्ट