Bihar News : पटना जीरो माइल पर भयंकर जाम से मुक्ति के लिए हाईकोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका, बदहाल ट्रैफिक सिस्टम पर उठे सवाल

Bihar News : पटना के व्यस्ततम जीरो माइल चौराहा पर प्रतिदिन लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से आम जनता को निजात दिलाने के लिए पटना हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है।

जाम को लेकर याचिका - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : पटना के जीरो माईल चौराहा पर प्रतिदिन होनेवाले भयंकर जाम से निजात दिलाने और इस समस्या का स्थायी निदान निकालने के लिए पटना हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई हैं। ये जनहित याचिका राजीव रंजन सिंह ने दायर की हैं। उन्होंने अपनी जनहित याचिका में बताया हैं कि पटना जीरो माईल चौराहा पर होने वाले जाम के कारण स्थानीय नागरिकों व वहां आने जाने वाले लोगों के लिए काफी कठिनाई होती हैं। बडे वाहनों के उल्टा पुलटा लगाने से बहुत जाम हो जाता हैं।

उन्होंने अपने याचिका में बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और गलत ढंग से बडे वाहनों के पार्किंग से यह समस्या उत्पन्न हुई हैं। यह समस्या लगातार बढती जा रही हैं,जिसका खामियाजा आम लोगो क भुगतना पड रहा हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या के सम्बन्ध में वरीय अधिकारियों को भी अवगत कराया गया,लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम प्राप्त नहीं हुआ। अपनी याचिका में बताया गया कि इस सन्दर्भ में  सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट में कोई याचिका नहीं दायर की गई हैं।

लेकिन ये समस्या  सिर्फ पटना जीरो माईल चौराहा का ही नहीं हैं,बल्कि पूरे पटना शहर का हैं। इस सन्दर्भ में  पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिकाऐ दायर की गई। कोर्ट ने समय समय पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए आदेश और सुझाव  दिए, लेकिन नतीजा शून्य  रहा। इतने फ्लाई ओवर बने,नये सड़कों का निर्माण हुआ  और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार ट्रैफिक व्यवस्था  बदला गया, लेकिन ट्रैफिक की समस्या का कोई ठोस परिणाम नहीं दिखा। पटना के राजेन्द्रनगर टर्मिनल  के सामने जो जाम लगता हैं,उससे आम लोग बुरी तरह से परेशान होते हैं। वहां जो सड़क में गढ्ढे पड़े  हैं,वहां दुर्घटना की सम्भावना हमेशा बनी रहती हैं।

पटना जंक्शन के पास भी जाम की भीषण समस्या हैं। पीक आवर में  तो भीड और जाम होता ही है ,लेकिन ऐसे भी वहां जाम भयंकर होता। पटना जंक्शन पर यात्रियों की भीड होती हैं। कई ट्रैफिक जाम के कारण ट्रेन भी छूट जाती हैं। इस तरह पटना शहर में कई ऐसे क्षेत्र  है, जहां ट्रैफिक की अव्यवस्था के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।