Bihar Criime graph - बिहार पुलिस ने भी मान लिया कि बढ़ गए हैं हत्या के आंकड़े, पांच महीने में इतने लोगों का हुआ मर्डर
Bihar Criime graph - बिहार पुलिस ने माना कि हत्या की घटनाओं में इजाफा हुआ है। पुलिस मुख्यालय के एडीजी ने माना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक हत्या हुई है।
Patna - बिहार में तेजस्वी यादव लगातार बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार की सरकार को कठघरे में खड़ा करते रहे हैं। हर दिन क्राइम बुलेटिन जारी करते हैं। जबकि सरकार इससे लगातार इनकार करती रही है। इन सबके बीच आज पुलिस मुख्यालय ने भी कबूल किया है कि पांच महीने में हत्या के मामले में वृद्धि हुई है।
आज मीडिया से बात करते हुए पुलिस मुख्यालय एडीजी कुंदन कृष्णन ने बताया कि हमें यह स्वीकार करना होगा कि पिछले साल की तुलना में इस साल हत्या के केस ज्यादा सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल हर महीने 232 मर्डर के केस सामने आते थे। इस साल यह बढ़कर 235 हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि लेकिन यह हत्याएं वैसी है, जो सामान्य बातों को लेकर की गई है। उन्होंने पटना में आज हुई मां-बेटी की हत्या को पड़ोसियों के बीच झगड़े को बताया।
उन्होंने बताया कि 2004 में 2205 रेप केस दर्ज हुआ। जबकि इस पांच महीने में 490 रेप केस दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि 2004 से तुलना करने पर पर स्थिति में अंतर साफ नजर आएगा। इसी प्रकार पिछले साल 184 रेप केस हर महीने दर्ज किए जाते थे। इस बार पांच महीने में 98 केस दर्ज किए गए हैं। एडीजी ने बताया कि लूट के मामले में भी गिरावट दर्ज किए गए हैं।
रिपोर्ट - अनिल कुमार