Bihar News: पटना विश्वविद्यालय के छात्रावासों में पुलिस की छापेमारी, चुनाव से पहले नशे की हालत में 8 छात्र गिरफ्तार
Bihar News: पटना विश्वविद्यालय में चुनाव से पहले पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आधी रात को छापेमारी कर 8 छात्र को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। सीटी एसपी भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई है।
Bihar News: पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव होना है। चुनाव को लेकर तैयारी जारी है। इसी बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशे की हालत में 8 छात्र को गिरफ्तार किया है। देर रात पटना पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की है। दरअसल, छात्रसंघ चुनाव को लेकर मिली शिकायतों के बाद पटना विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
छात्रावास में पुलिस की छापेमारी
जानकारी अनुसार देर रात पीरबहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छात्रावासों में नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान मिंटो छात्रावास से कुल 8 अभियुक्तों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए युवकों का संबंध पीरबहोर थाना में दर्ज बम कांड से भी जुड़ा हुआ है, जिसमें विस्फोटक अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं।
8 छात्र गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। सभी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। सीटी एसपी भानुप्रताप सिंह ने इसकी जानकारी दी है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट