Bihar News : प्रशांत किशोर और मनीष कश्यप समेत 8 याचिकाकर्ताओं के मामले में पटना हाईकोर्ट ने तलब की केस डायरी, 17 दिसंबर को अगली सुनवाई

Bihar News :पटना हाईकोर्ट ने प्रशांत किशोर और मनीष कश्यप समेत आठ याचिकाकर्ताओं से जुड़े मामले में केस डायरी तलब की है।

प्रशांत किशोर के केस डायरी तलब - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA :  पटना हाईकोर्ट ने प्रशांत किशोर और मनीष कश्यप समेत 8 याचिकाकर्ताओं के मामले में केस डायरी तलब की हैं। इस मामलें पर अगली सुनवाई 17 दिसंबर,2026 को की जायेगी। पटना हाईकोर्ट ने सचिवालय थाना कांड संख्या 154/2025 से जुड़े एक मामले में मूल केस डायरी की पठनीय फोटोप्रति मंगाने का आदेश दिया है। यह आदेश 26 नवंबर 2026 को जस्टिस प्रवीण कुमार की एकल पीठ ने आपराधिक विविध याचिका (Criminal Miscellaneous No. 79968 of 2026) पर सुनवाई के दौरान पारित किया।  

मामलें की मुख्य बातें इस  प्रकार से हैं। याचिकाकर्ता इस मामले में प्रशांत किशोर, मनोज कुमार भारती उर्फ मनोज भारती, विवेक कुमार, नरेंद्र प्रसाद मंडल उर्फ एन.पी. मंडल, किशोर कुमार, अरविंद कुमार सिंह उर्फ अरविंद सिंह, ललन यादव उर्फ ललन जी और त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप शामिल हैं।

इन याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से वरीय अधिवक्ता वाई.वी. गिरी, अधिवक्ता देवाशीष गिरी और अधिवक्ता सैयद अर्श जमील उपस्थित हुए, जबकि राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता और अधिवक्ता प्रभु नारायण शर्मा ने पक्ष रखा।  

पटना निचली अदालत के अपर मुख्य  न्यायिक मजिस्ट्रेट 2 के कोर्ट से लिए गए संज्ञान, जो कि सचिवालय थाना कांड संख्या 154/2025 के संदर्भ में  लिया गया था,की मूल केस डायरी की स्पष्ट और पठनीय फोटो प्रति पटना हाईकोर्ट ने तलब की हैं।इस मामलें पर अगली सुनवाई 17 दिसंबर, 2026 को होगी।