बिहार की सियासत में सुपर CM प्रशांत किशोर का दबदबा! इकलौते विधायक की मीटिंग में मुख्य सचिव और DGP समेत प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

Bihar Politics: बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की बिहार के शीर्ष प्रशासनिक अमले के साथ हुई यह उच्च स्तरीय बैठक राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।...

सुपर CM पीके की हनक और अफसरों का मजमा - फोटो : reporter

Bihar Politics: पटना के सियासी गलियारों में हलचल है। बिहार की सियासत में इन दिनों जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर सीट से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर  का जबरदस्त इकबाल देखने को मिल रहा है। पटना स्थित पुराना सचिवालय में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब महज इकलौते एमएलए की बुलाई बैठक में राज्य प्रशासन का पूरा शीर्ष अमला हाज़िर हुआ। इस ख़ास मुलाकात में बिहार के मुख्य सचिव  प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार समेत नगर विकास, परिवहन विभाग के सेक्रेटरी और पटना नगर निगम के कमिश्नर समेत आला अफसर मौजूद रहे।

एक नौसिखिए विधायक के सामने सूबे के इतने बड़े हुक्मरानों की मौजूदगी ने सियासी गलियारों में नई बहस छिड़ दी है। कुछ जानकार इसे प्रशांत किशोर की आक्रामक सियासत और सियासी असर का नतीजा मान रहे हैं, तो कुछ इसे किसी बड़े पर्दे के पीछे की खिचड़ी या पॉलिटिकल गेम का हिस्सा बता रहे हैं।शहर के लोगों के  मुद्दों पर आला अफसरों के साथ मुकम्मल बातचीतबैठक के समापन के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने आकर पूर विवरण) साझा की। उन्होंने बताया कि यह मुलाकात पिछले हफ्ते डीजीपी के साथ हुई बैठक का अगला फॉलोअप थी। इस बार पुलिस के साथ-साथ नागरिक सहूलियतों से जुड़े तमाम महकमों को एक मेज़ पर लाया गया।

इस बैठक में जिन  जनता के मसलों पर विस्तार से चर्चा हुई, वे इस प्रकार हैं।राजधानी पटना की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही एक 'इंटर-डिपार्टमेंटल वर्कशॉप' का आयोजन होगा, जिसमें IIT मद्रास जैसे बड़े संस्थानों के विशेषज्ञों की मदद से भविष्य का नक्शा तैयार किया जाएगा।

स्मार्ट सिटी और वेंडिंग ज़ोन: पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़क, नाली, गली, वेंडिंग ज़ोन और पार्कों के पुराने मसलों का हल नगर निगम के साथ मिलकर निकाला जाएगा।

पीने के पानी और नशे पर नकेल: बांकीपुर समेत पूरे शहर में पीने के साफ पानी की किल्लत का त्वरित हल निकालने और युवाओं को खोखला कर रहे सूखे नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई का हुक्म दिया गया

प्रशांत किशोर ने यह साफ कर दिया है कि लोगों के हक की यह लड़ाई कागज़ों तक सीमित नहीं रहेगी। उन्होंने ऐलान किया कि अगले महीने सूबे की चरमराती शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक और विशेष बैठक  की जाएगी।

बहरहाल एक तरफ जहाँ विरोधी दल इस बैठक को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, वहीं प्रशांत किशोर ने साफ कर दिया है कि लोगों से जुड़े मुद्दों पर वे सरकार और नौकरशाही को इसी तरह जवाबदेह ठहराते रहेंगे।