DGP (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में प्रीता वर्मा का कार्यकाल बढ़ा : गृह विभाग ने अगले आदेश तक के लिए बढ़ाई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी

बिहार डीजीपी के अतिरिक्त प्रभार के रुप में जिम्मेवारी संभाल रही वरिष्ठ आईपीएस प्रीता वर्मा के कार्यकाल को बढ़ा दिया गया है। गृह विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है....

DGP (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में प्रीता वर्मा का कार्यकाल बढ़ा- फोटो : सोशल मीडिया

Patna : बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा (1991 बैच) के पास मौजूद पुलिस महानिदेशक (DGP), बिहार के अतिरिक्त प्रभार की अवधि को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया है। इस संबंध में विभाग द्वारा सोमवारको औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। 


राज्यपाल के आदेश से जारी हुआ आदेश 

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रीता वर्मा वर्तमान में महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार, पटना) के पद पर कार्यरत हैं। पूर्व में जारी विभागीय अधिसूचना संख्या-11255 (दिनांक- 15.09.2026) के निरंतरता में उन्हें सौंपा गया DGP बिहार का अतिरिक्त प्रभार अगले आदेश तक विस्तारित रहेगा। यह आदेश बिहार के राज्यपाल के निर्देशानुसार सरकार के अवर सचिव दीपक कुमार द्वारा जारी किया गया है। 


प्रशासनिक एवं विभागीय स्तर पर प्रतिलिपि प्रेषित 

इस अधिसूचना की प्रतियां वित्त विभाग, ई-गजट कोषांग, महालेखाकार (बिहार), भारत सरकार के गृह मंत्रालय, मुख्य सचिव कार्यालय, राजभवन तथा राज्य के सभी वरीय पुलिस अधिकारियों व प्रमंडलीय आयुक्तों को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचनार्थ भेज दी गई हैं।