Bihar News: बिहार पुलिस अकादमी में ‘जीविका दीदी रसोइया’ का विरोध, ट्रेनिंग ले रहे जवानों ने बंद किया भोजन

Bihar News: बिहार पुलिस अकादमी में जीविका दीदी रसोइया का ट्रेनिंग ले रहे जवानों ने विरोध किया है। विरोध में खाना भी बंद कर दिया है।

जीविका दीदी रसोइया का विरोध- फोटो : social media

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम सह गृह राज्य मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा सभी पुलिस लाइनों में “दीदी जीविका रसोइया” व्यवस्था लागू करने की घोषणा के बाद अब इसका असर प्रशिक्षण संस्थानों तक पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार, राजगीर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे करीब 1600 पीटीसी सिपाहियों और 69 डीएसपी प्रशिक्षुओं ने मंगलवार को जीविका दीदी रसोइया व्यवस्था का विरोध करते हुए भोजन ग्रहण करना बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि ये सभी 18 जनवरी से अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

जीविका दीदी रसोइया को विरोध 

जानकारी के मुताबिक, प्रशिक्षुओं ने भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था को लेकर आपत्ति जताई है। हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अकादमी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि “जीविका दीदी रसोइया” योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को पुलिस लाइनों और अन्य सरकारी संस्थानों में भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी दी जानी है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना बताया गया है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट