Bihar Politics: लड़की छेड़ते थे सम्राट चौधरी, बच्चा से देखें है उसको, राबड़ी देवी का डिप्टी सीएम के जवानी के दिनों पर बड़ा खुलासा

Bihar Politics: सम्राट चौधरी लड़की छेड़ते थे...हम तो उनको बचपन के दिन से देखें हैं...गुंडई करता था...

लड़की छेड़ते थे सम्राट - फोटो : social media

Bihar Politics:  बिहार विधानमंडल के आखिरी दिन सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। दोनों सदन की कार्यवाही शुरु होते ही खत्म हो गई। वहीं सदन के बाहर विधान परिषद् की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। राबड़ी देवी ने कहा कि सम्राट चौधरी लड़की छेड़ते थे। 

लड़की छेड़ते थे सम्राट चौधरी 

राबड़ी देवी ने कहा कि, सम्राट चौधरी को हम बच्चा से देखें हैं गुंडाई करता है..हम लोग उसको बच्चे से देखें हैं...लड़की को छेड़ते थे बोरिंग रोड में... ऊ का दूसरा को गुंडा कहता है वो खुद गुंडाई करता है। दरअसल सदन के चौथे दिन सदन में सम्राट चौधरी ने कहा था कि जिसका बाप अपराधी वो क्या बोलेगा। इसी को लेकर राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया। राबड़ी देवी ने साफ तोड़ पर कहा कि सम्राट चौधरी बोरिंग रोड में लड़की छेड़ते थे। 

घोटाला पर घोटाला हो रहा है...

वहीं बिहार की नीतीश सरकार ने 70,877 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उपयोगिता प्रमाण पत्र कैग को प्रस्तुत नहीं किए हैं जिसको लेकर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार खाली घोटाला कर रहा है, घोटाला पर घोटाला हो रहा है। 2014 में आया तब से घोटाला ही हो रहा है।  

तेजस्वी की जान को खतरा 

इसके पहले राबड़ी देवी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। राबड़ी देवी ने कहा है कि तेजस्वी की जान को खतरा है। बीजेपी जदयू वाले साजिश कर रहे हैं तेजस्वी को मारने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी पर अब तक 4 बार जानलेवा हमला हो चुका है। राबड़ी देवी के खुलासे से सियासी बवाल शुरु हो गया है। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट