Political News: प्रशांत किशोर पर रामकृपाल यादव का बड़ा हमला, बोले- JDU न कभी टूटी है और न कभी टूटेगी

Political News: बिहार की सियासत में जनता दल यूनाइटेडके टूटने को लेकर दिए गए प्रशांत किशोर के बयान पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। ....

राजनीतिक घमासान तेज- फोटो : X

Political News:  बिहार की सियासत में जनता दल यूनाइटेडके टूटने को लेकर दिए गए प्रशांत किशोर के बयान पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने प्रशांत किशोर पर जोरदार पलटवार करते हुए उनके बयान को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर थके और परेशान हैं, इसलिए इस तरह की बातें कर रहे हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि जदयू न कभी टूटी है और न कभी टूटेगी। पार्टी का कोई भी विधायक टूटकर कहीं जाने वाला नहीं है।मंत्री रामकृपाल यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रशांत किशोर को जदयू की राजनीतिक ताकत और एकजुटता को लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं पालना चाहिए। पार्टी पूरी तरह मजबूत है और उसके विधायक एकजुट हैं।

प्रशांत किशोर के बयान पर मंत्री का पलटवार

दरअसल, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि जदयू टूटने वाली है। उनके मुताबिक, पार्टी के कुछ नेता भाजपा में जाएंगे, कुछ उनके साथ आएंगे और कुछ राष्ट्रीय जनता दल का रुख करेंगे।प्रशांत किशोर के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि वह थके और परेशान हैं, इसलिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि जदयू में टूट की कोई संभावना नहीं है और पार्टी का कोई विधायक दूसरी पार्टी में शामिल होने वाला नहीं है।

भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, EOU को मिलेंगे ज्यादा अधिकार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को और अधिक जिम्मेदारी दिए जाने के सवाल पर मंत्री रामकृपाल यादव ने सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मंत्री ने कहा कि सरकार जांच एजेंसियों को मजबूत कर रही है। संगठित अपराध और भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए एजेंसियों को अधिक अधिकार और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य भ्रष्टाचार और संगठित अपराध के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है।विधान परिषद नियुक्ति घोटाले पर क्या बोले मंत्री?बिहार विधान परिषद नियुक्ति घोटाले को लेकर सामने आए खुलासों पर प्रतिक्रिया देते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि इस मामले को विधान परिषद के सभापति देखेंगे। उन्होंने इस प्रकरण में आगे की जिम्मेदारी सभापति पर छोड़ते हुए स्पष्ट किया कि संबंधित विषय पर वही उचित निर्णय लेंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे से बिहार में उद्योगों को मिलेगी रफ्तार

प्रधानमंत्री के बिहार दौरे और उद्योगपतियों के साथ लाखों करोड़ रुपये के निवेश समझौते को लेकर भी मंत्री ने उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।रामकृपाल यादव ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार के आपसी सहयोग से राज्य में उद्योग-धंधों का जाल बिछाया जाएगा। बड़े पैमाने पर निवेश आएगा, नए उद्योग स्थापित होंगे और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।उन्होंने उम्मीद जताई कि औद्योगिक विकास से बिहार की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में होने वाला पलायन भी रुकेगा।

बिहार की सियासत से विकास तक मंत्री का बड़ा संदेश

रामकृपाल यादव के बयान में एक तरफ जदयू की एकजुटता को लेकर विपक्षी दावों का जवाब दिखा, तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार पर सख्ती और औद्योगिक निवेश को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं भी सामने आईं।अब देखना होगा कि प्रशांत किशोर के जदयू में टूट के दावे पर सियासी बयानबाजी आगे क्या मोड़ लेती है और प्रधानमंत्री के दौरे के बाद बिहार में निवेश एवं रोजगार के मोर्चे पर कितनी ठोस प्रगति होती है।

रिपोर्ट- नरोत्तम कुमार सिंह