Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस आज, पटना के गांधी मैदान में होगा भव्य आयोजन, राज्यपाल करेंगे झंडोत्तोलन, सीएम नीतीश रहेंगे मौजूद

Republic Day 2025: देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस को लेकर गांधी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे।

Republic Day- फोटो : social media

Republic Day 2025:  देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 2025 यानी आज पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी इस खास मौके पर भव्य आयोजन किया गया है। गांधी मैदान में सुबह 9 बजे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान झंडोत्तोलन करेंगे। गांधी मैदान में झंडोत्तोलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। 

गांधी मैदान का आयोजन और परेड

गांधी मैदान में 20 परेड टुकड़ियां इस आयोजन में हिस्सा ले रही हैं, जबकि 15 विभागों की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। झांकियों की अधिकतम ऊंचाई 15 फीट तक होगी। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए गांधी मैदान को चार जोन में विभाजित किया गया है।

झांकियों की सूची और थीम

1. मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग

थीम: नशामुक्त बिहार, खुशहाल परिवार

2. नगर विकास एवं आवास विभाग

थीम: पिंक टॉयलेट

3. उद्योग विभाग

थीम: बढ़ता निवेश, बढ़ता रोजगार

4. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

थीम: पशु चिकित्सा बस एक कॉल की दूरी पर

5. कृषि निदेशालय

थीम: मखाना: देश का सुपरफूड

6. कला, संस्कृति एवं युवा विभाग

थीम: अटल कला भवन

7. भवन निर्माण विभाग

थीम: बापू टावर

8. सहकारिता विभाग

थीम: पैक्सों में व्यावसायिक विविधिकरण

9. विधि विभाग

थीम: अनुच्छेद 39ए के तहत निशुल्क विधि सहायता

10. पर्यटन विभाग

थीम: रामायण सर्किट

11. खेल विभाग

थीम: परिश्रम से पदक तक

12. शिक्षा विभाग

थीम: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो साकार, आगे बढ़ता रहे बिहार

13. स्वास्थ्य विभाग

थीम: स्वास्थ्य सेवा: बढ़ता डिजिटलीकरण

14. महिला एवं बाल विकास निगम

थीम: महिला सशक्तिकरण नीति इस झांकी प्रदर्शन से न केवल बिहार की प्रगति और विकास योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा, बल्कि जन-जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 मजिस्ट्रेट और 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मैदान और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी के लिए 128 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हर गतिविधि पर पुलिस की कड़ी नजर है।

एंट्री गेट और व्यवस्थाएं

गेट नंबर 1: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रवेश करेंगे।

गेट नंबर 4, 5, 6, 7: आम जनता के लिए।

गेट नंबर 8: झांकियों के लिए।

गेट नंबर 9: मीडिया के लिए।

गेट नंबर 10: वीआईपी लोगों के प्रवेश के लिए।

इस आयोजन में सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। गणतंत्र दिवस का यह भव्य समारोह लोगों के लिए उत्साह और गौरव का विषय बना हुआ है।