Bihar News: बिहार के बिल्डरों की हुई बल्ले-बल्ले! नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, रजिस्ट्रेशन के झंझट से मिलेगी मुक्ति, जानिए पूरी खबर

Bihar News: बिहार में रियल एस्टेट सेक्टर को गति देने के लिए रेरा बिहार ने बड़ा कदम उठाया है। अब बिल्डरों के लिए प्रोजेक्ट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ ही आवेदन में कमियों को पहले ही पहचानने के लिए नया फिल्टर सिस्टम लागू किया गया है।

रेरा का बड़ा फैसला - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने अहम कदम उठाया है। रेरा बिहार के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बिल्डरों से अपील की है कि वे अपने प्रोजेक्ट रजिस्ट्रेशन के लिए सभी जरूरी दस्तावेज और सूचनाएं आवेदन के साथ ही जमा करें, ताकि प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा सके।

कम आवेदन, ज्यादा रिजेक्शन पर चिंता

रेरा अध्यक्ष ने बताया कि अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट्स की संख्या काफी कम है। बीते महीनों में जरूरी कागजात के अभाव में करीब 100 आवेदन रद्द करने पड़े, जिससे प्राधिकरण ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया।

फिल्टर सिस्टम से मिलेगी राहत

अब रेरा ने एक नया “फिल्टर सिस्टम” लागू किया है, जिससे बिल्डरों को आवेदन भरते समय ही कमियों की जानकारी मिल जाएगी। इसका उद्देश्य यह है कि सभी जरूरी दस्तावेज पूरे होने पर ही आवेदन सबमिट हो, जिससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में देरी न हो।

वर्कशॉप में दी गई जानकारी

इस नई प्रक्रिया को समझाने के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें विनय कुमार (प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग) सहित कई अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान बिल्डरों को आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी विस्तार से दी गई।

काउंसलिंग सुविधा भी उपलब्ध

विवेक कुमार सिंह ने बताया कि बिल्डरों के लिए काउंसलिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे आवेदन से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां पहले ही समझ सकें और उनके आवेदन रद्द होने की नौबत न आए। इस फैसले से उम्मीद की जा रही है कि बिहार में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ेगी और सेक्टर को नई गति मिलेगी।