Tejashwi Yadav News: लालू यादव ने तेज प्रताप को RJD से निकाला! तेजस्वी बोले-'ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं कर सकते हम बिहार की जनता के लिए...

Tejashwi Yadav News: लालू यादव ने अपने बेटे तेज प्रताप यादव को RJD से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। जानिए तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया और इस पारिवारिक संकट का बिहार की राजनीति पर क्या असर होगा।

तेज प्रताप यादव पर बोले तेजस्वी- फोटो : social media

Tejashwi Yadav News: RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन्होंने उन्हें परिवार से भी निकाल दिया है। मामले पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं कर सकते। हम बिहार की जनता के लिए काम कर रहे हैं और समर्पित हैं। रही बात मेरे बड़े भाई की तो राजनीतिक जीवन और निजी जीवन अलग-अलग हैं। उन्हें अपने निजी फैसले लेने का अधिकार है। वह वयस्क हैं और फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। 

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा की हमारी पार्टी के प्रमुख ने यह स्पष्ट कर दिया है और जब से उन्होंने ऐसा कहा है, यह उनकी भावना है। हमने ऐसी चीजों पर सवाल नहीं उठाया। वह अपने निजी जीवन में क्या कर रहे हैं, कोई भी कुछ करने से पहले नहीं पूछता। मुझे मीडिया के जरिए ही इस बारे में पता चला है।