बांकीपुर में राजद का शक्ति प्रदर्शन: तेजस्वी यादव ने प्रत्याशी के समर्थन में निकाला भव्य रोड शो, समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब

बांकीपुर उपचुनाव के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज सभी दलों अपनी-अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी राजद के प्रत्याशी के समर्थन में एक भव्य और तूफानी रोड शो निकाला.....

बांकीपुर में राजद का शक्ति प्रदर्शन- फोटो : रंजन कुमार

Patna : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में एक भव्य और तूफानी रोड शो निकाला। खुले वाहन पर सवार होकर निकले तेजस्वी यादव का जगह-जगह समर्थकों और स्थानीय निवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग सड़कों पर उतर आए, जिससे पूरा क्षेत्र हरे झंडों और चुनावी नारों से पट गया।


गेंदे के फूलों से सजे वाहन पर तेजस्वी संग प्रत्याशी मौजूदसमर्थकों ने की फूलों की बारिश

रोड शो के दौरान तेजस्वी यादव के साथ पार्टी प्रत्याशी गेंदे के फूलों से लदे वाहन की छत पर मौजूद रहे। रास्ते भर समर्थकों ने छतों, बालकनियों और सड़कों के किनारे खड़े होकर नेताओं पर फूलों की पंखुड़ियों की बारिश की। इस दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया और लोग अपने मोबाइल कैमरों से इस पल को कैद करते दिखाई दिए।


'17 महीने में लाख नौकरियांके मुद्दे पर गूंजे लोकगीतविकास के दावों पर मांगा जनसमर्थन

रोड शो के दौरान बज रहे चुनावी लोकगीतों में तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल के दौरान दी गई 5 लाख नौकरियों और विकास कार्यों का प्रमुखता से जिक्र किया गया। गानों के बोल "17 महीना में 5 लाख नौकरी दीहलस..." के जरिए जनता को राजद सरकार के काम याद दिलाते हुए वोट देने की अपील की गई। तेजस्वी यादव ने भी हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया।


'राष्ट्रीय जनता दलके झंडों से पटा इलाकामीडिया और कैमरों की नजर में रहा रोड शो

श्री कृष्णा नगर और सावित्री सिंह मार्ग समेत प्रमुख रास्तों से गुजरते हुए इस रोड शो में राजद के हरे झंडे और लालटेन छाप की तख्तियां बहुतायत में लहराती दिखीं। एएनआई (ANI) और आईएएनएस (IANS) समेत राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया के कैमरे लगातार इस भव्य शक्ति प्रदर्शन को कवर करते नजर आए। समर्थकों ने "तेजस्वी यादव जिंदाबाद" के जोरदार नारे लगाए।


एनडीए के गढ़ में राजद की सीधी चुनौतीप्रचार के आखिरी घंटों में बदला चुनावी माहौल

प्रचार थमने से ठीक पहले तेजस्वी यादव के इस बड़े रोड शो ने चुनावी मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। एनडीए के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में भी राजद कार्यकर्ताओं के इस भारी उत्साह ने विरोधियों की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी नेताओं का दावा है कि बांकीपुर की जनता इस बार बदलाव और रोजगार के मुद्दे पर राजद प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने जा रही है।


रंजन की रिपोर्ट