Lalu Yadav: लालू यादव से मिले राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, दिल्ली एम्स से आज होंगे डिस्चार्ज, जानिए अब कैसी है आरजेडी सुप्रीमो की तबीयत
Lalu Yadav: लालू यादव से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुलाकात की है। राजद सुप्रीमो बीते कई दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। वहीं जानकारी अनुसार आज राजद सुप्रीमो एम्स से डिस्चार्ज हो सकते हैं...

Lalu Yadav: राजद सुप्रीमो लालू यादव दिल्ली एम्स में इलाजरत हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आज लालू यादव दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हो सकते हैं। वहीं बड़ी खबर सामने आ रही है कि दिल्ली एम्स में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुलाकात की है। बता दें कि, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह लंबे समय से राजद से नदारद थे। नवबंर में हुए उपचुनाव के बाद से ही जगदानंद सिंह पार्टी से नाराज चल रहे थे। नवंबर के बाद अब तक यानी अप्रैल 2025 तक एक बार फिर जगदानंद सिंह राजद कार्यालय नहीं पहुंचे हैं ना ही इतने दिनों में राजद पार्टी के किसी अहम बैठक या अहम कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थें। वहीं अब राजद सुप्रीमो से मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि अब राजद प्रदेश अध्यक्ष का राजद दफ्तर में वापसी हो सकती है।
लालू यादव से मिले जगदानंद सिंह
बता दें कि, दिल्ली में लालू यादव से RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह मिले हैं। लालू यादव इन दिनों दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। कई नेता उनसे लगातार मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने भी लालू यादव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था। लेकिन राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह की मुलाकात कई मायनों में खास है। बता दें कि जगदानंद सिंह लंबे समय से पटना के आरजेडी ऑफिस में नहीं जा रहे हैं, कहा जा रहा है कि जगदानंद सिंह पार्टी से नाराज़ चल रहे हैं।
आज एम्स से डिस्चार्ज होंगे लालू
वहीं दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद जगदानंद सिंह की एक बार फिर से आरजेडी कार्यालय में वापसी हो सकती है। वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, दिल्ली एम्स से आज डिस्चार्ज हो सकते हैं। बता दें कि बीते दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी राजद सुप्रीमो से मुलाकात की थी। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार लालू यादव एम्स से आज डिस्चार्ज हो सकते हैं।
2 अप्रैल को बिगड़ी थी तबीयत
बता दें कि, लालू यादव की तबीयत इसी महीने की शुरुआत में अचानक खराब हो गई थी। 2 अप्रैल को उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी सामने आई थी कि उनके कंधे और हाथ पर घाव हो गया है, साथ ही उनका ब्लड प्रेशर भी काफी गिर गया था। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें तत्काल दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।
डायबिटीज से भी पीड़ित हैं राजद सुप्रीमो
डॉ. की मानें तो, लालू यादव पहले से ही डायबिटीज के मरीज हैं। जिस वजह से उनके घाव को पूरी तरह सूखने में वक्त लग रहा है। हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। राजद सूत्रों के मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
दिल्ली से धीरज सिंह की रिपोर्ट