Bihar News: 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार

Bihar News: नीट छात्रा हत्याकांड मामले को लेकर विधानसभा में जबरदस्त बवाल देखने को मिल रहा है। इसी बीच भाई वीरेंद्र ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि नीट मामले पर बोलने पर पुलिस अधिकारियों का फोन आता है..

भाई विरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन की कार्यवाही के लिए सभी सदस्य बिहार विधानसभा पहुंच रहे हैं। इसी बीच राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सनसनी खेज खुलासा किया है। भाई वीरेंद्र ने कहा है कि अगर वो लोग नीट छात्रा हत्याकांड मामले को लेकर कोई भी बयान देते हैं तो उनके पास पुलिस अधिकारियों का फोन आता है। पुलिस अधिकारी कहते हैं कि आप क्यों इस मामले पर बयान दे रहे हैं, सर ऐसे बयान मत दीजिए। ऐसा नहीं है। भाई वीरेंद्र ने एक बार फिर दावा किया कि सरकार इस मामले में लीपापोती कर रही है। सरकार सभी साक्ष्य को मिटा दी है। इस घटना में बड़े नेताओं के बेटे शामिल हैं इसलिए साक्ष्य मिटा दिया गया है।

घिसा-पिटा है बिहार का बजट 

भाई वीरेंद्र ने एक बार फिर दावा किया कि सरकार इस मामले में लीपापोती कर रही है। सरकार सभी साक्ष्य को मिटा दी है। इस घटना में बड़े नेताओं के बेटे शामिल हैं इसलिए साक्ष्य मिटा दिया गया है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि, बजट एक घिसा पिटा बजट है। इसमें ना तो युवाओं के लिए, ना बेरोजगारों के लिए, ना छात्र-छात्रों के लिए, ना ही किसानों के लिए कोई बड़ा काम किया गया है। बजट का आकार जरुर बढ़ा है लेकिन कोई नया प्रावधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि 12 मिनट में बजट खत्म होना ही आपको सब कुछ बयां कर रहा है। 

अपनी पीठ खुद थपथपा रही सरकार

वहीं कानून व्यवस्था हो लेकर उन्होंने कहा कि, राज्य में रोज हत्याएं और दुष्कर्म हो रही है और सरकार खुद ही अपनी पीठ थपथपा रही है कि सुशासन बाबू की सरकार है। उन्होंने सवाल किया कि कहां है सुशासन बाबू, सड़क पर अब चलना मुहाल हो रहा है। वहीं जब उनसे नीट छात्रा को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, जब हमलोग बयान देते हैं तो पुलिस अफसरों का फोन आता है। 

पुलिस अधिकारियों का आता है फोन 

पुलिस अधिकारी कहते हैं कि सर क्यों ऐसा कर रहे हैं, ऐसा नहीं है ऐसा बयान मत दीजिए। आगे उन्होंने कहा कि सरकार भी इस मामले में लीपापोती करने में लगी ही है। साक्ष्य को भी मिटा दिया गया है। साफ तौर पर देखा जा रहा है कि सरकार के कुछ लोग नीट छात्रा कांड में शामिल हैं जिन्हें एनडीए के लोग बचा रहे हैं। एनडीए सरकार के बड़े नेताओं के बेटा और लोग शामिल है जिन्हें बचाया जा रहा है। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट