Bihar News : राष्ट्रीय लोक मोर्चा, विधायकों और राज्य निगमों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा करोड़ों का सहयोग, सीएम ने जताया आभार
Bihar News : बिहार में आई बाढ़ के बाद प्रभावित परिवारों की सहायता और राहत कार्यों को गति देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों, जन प्रतिनिधियों और राज्य निगमों ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है।
PATNA : बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 03 लाख रुपये के सहयोग राशि का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा। इस दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, विधायक स्नेहलता कुशवाहा एवं विधायक माधव आनंद उपस्थित थे।
जदयू विधायक रामसेवक सिंह, भाजपा विधायक जीवेश कुमार एवं भाजपा विधान पार्षद जनक राम ने अपने एक-एक माह के वेतन का चेक तथा पूर्व विधायक ललित यादव ने अपने एक माह के पेंशन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में मुख्यमंत्री को सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।
वहीँ बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने 2.5 करोड़ रूपये तथा बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड ने 02 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' कक्ष में मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा।
मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी। समाज के सक्षम लोगों की सहभागिता से राहत एवं सहायता के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार एवं बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सौरभ जोरवाल उपस्थित थे।