Bihar News : पथ निर्माण मंत्री ई० शैलेन्द्र का बड़ा फैसला, कहा काम में देरी करने वाले ठेकेदार होंगे डिबार, प्री-कंस्ट्रक्शन कार्य पहले पूरा करने का दिया निर्देश
Bihar News : पथ निर्माण मंत्री ने अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज की रोड परियोजनाओं की समीक्षा की. जिसमें उन्होंने कहा की अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पत्र लिखेंगे.......पढ़िए आगे
PATNA : सूबे के पथ निर्माण मत्री ई० शैलेन्द्र ने आज अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अररिया, पूर्णिया, कटिहार एव किशनगंज जिले में विभाग की चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में माननीय मंत्री को योजनाओ के प्रगति के अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। मंत्री ने विलंब से चल रहे योजनाओं के लिए संवेदक को नोटिस निर्गत कर ससमय कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु निदेश दिये जाने का आदेश विभागीय अधिकारियों को दिया।
उन्होंने निदेशित किया कि जिन संवेदक द्वारा समय से कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है उसे डिबार करने की कार्रवाई की जा जाय। उन्होंने योजना के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेवार विभागीय अभियंताओं को भी इसमें गम्भीरता लाते हुए कार्य को ससमय गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण कराये जाने हेतु हर संभव कार्रवाई किए जाने का निदेश दिया। ई० शैलेन्द्र ने विभागीय अधिकारियों को निदेशित किया कि योजना की निविदा करने के पूर्व सभी प्री-कन्स्ट्रक्शन एक्टीविटी यथा, भूमि अधिग्रहण, फॉरेस्ट क्लियरेस, यूटिलिटी शिफ्टिंग, इंवायर्मेन्टल क्लियरेंस आदि कार्य को पूर्ण कर लिए जाए। इससे योजना का कार्य ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित् हो सकेगा और सरकार को समय एवं राशि दोनो की बचत होगी।
ई० शैलेन्द्र ने कहा कि कई योजनाओं में ऐसा देखा जा रहा है कि किसी अन्य विभाग यथा, ग्रामीण कार्य विभाग एवं जल संसाधन विभाग से समय पर अनापत्ति प्राप्त नहीं होने अथवा पथों का हस्तान्तरण नहीं होने के कारण योजना का कार्य विलम्बित रहता है। इसके निदान हेतु उन्होंने मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग एवं मंत्री, जल संसाधन विभाग को उनके स्तर से इस आशय का एक अनुरोध पत्र भेजे जाने का निदेश दिया। साथ हीं मुख्यमंत्री को भी इस संबंध में वस्तु स्थिति से अवगत कराने हेतु एक पत्र भेजे जाने का निदेश दिया।
ई० शैलेन्द्र ने विभागीय पदाधिकारियों को निदेशित किया कि नये योजनाओं की स्वीकृति हेतु योजना की फंडिंग के लिए उपलब्ध सभी विकल्पों पर विचार करते हुए अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित् किया जाए ताकि जन-हित में नये योजनाओं का चयन सुनिश्चित् हो सके। ई० शैलेन्द्र ने विभागीय पदाधिकारियों को योजनाओं का कार्यान्वयन पूरी तत्परता से एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण कराये जाने हेतु सभी अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित् करने का निदेश दिया।