बिहार चुनाव में राजद की करारी हार के बाद रोहिणी आचार्य ने राजनीति और लालू परिवार से रिश्ता किया खत्मा!, राजद के चाणक्य पर लगाया यह आरोप

Lalu parivar - लालू परिवार की दीवारें अब दरकने लगी है। बिहार की राजनीति का केंद्र रहे लालू यादव के परिवार में तेज प्रताप के बाद अब रोहिणी आचार्य ने भी अपने रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया है। साथ ही राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है।

Patna - बिहार चुनाव में राजद  को मिली करारी हार के बाद अब लालू परिवार  में मतभेद साफ नजर आने लगे  हैं।   जहां तेज प्रताप यादव ने पहले ही   परिवार से किनारा कर लिया  है। वहीं अब बिहार चुनाव में राजद के लिए वोट मांगने सिंगापुर से आई रोहिणी आचार्य ने राजनीति से तौबा  कर लिया है। आज रोहिणी ने सोशल मीडिया पर एक  पोस्ट किया, जिसके बाद अब परिवार में  हड़कंप मच गया  है।  


कथित ट्वीट में क्या कहा गया?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे एक ट्वीट में, जिसे रोहिणी आचार्य का बताया जा रहा है, उन्होंने राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से संबंध विच्छेद करने की घोषणा की है। कथित ट्वीट में कहा गया है:

“I’m quitting politics and I’m disowning my family … This is what Sanjay Yadav and Rameez had asked me to do … and I’m taking all the blame’s”

(हिंदी अनुवाद: “मैं राजनीति छोड़ रही हूँ और अपने परिवार से संबंध विच्छेद कर रही हूँ... संजय यादव और रमीज ने मुझे यही करने के लिए कहा था... और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूँ”) 

राजनीतिक गलियारों में अटकलें

इस कथित घोषणा ने आरजेडी के आंतरिक मामलों को लेकर कई तरह की अटकलों को जन्म दिया है। रोहिणी ने जिस संजय यादव पर आरोप लगाया है। उन्हें राजद का चाणक्य कहा जाता है। वहीं तेज प्रताप उन्हें कई मौके  पर जयचंद कहते  नजर आए हैं। 

यह कथित ट्वीट ऐसे समय में आया है जब आरजेडी बिहार विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इस घोषणा को पार्टी के अंदरूनी कलह या हार के बाद के तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। 

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि रोहिणी आचार्य के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस ट्वीट की सत्यता की पुष्टि होना अभी बाकी है। जब तक पार्टी या रोहिणी आचार्य स्वयं इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं करतीं, तब तक यह खबर केवल सोशल मीडिया पर चल रहे एक कथित दावे के रूप में ही रहेगी।