RAIL BUDGET FOR BIHAR PROJECT - बिहार में रेल परियोजनाओं के लिए मिली 10,066 करोड़ की राशि, 89,622 करोड़ की योजनाओं का चल रहा काम

RAIL BUDGET FOR BIHAR PROJECT - बिहार में चल रही परियोजनाओं पर केंद्र ने बड़ी राशि आवंटित कीहै। नए वित्तिय वर्ष में बिहार की परियोजनाओं के लिए रेलवे को 10 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि आवंटित की है।

 RAIL BUDGET FOR BIHAR PROJECT - बिहार में रेल परियोजनाओं के लिए मिली 10,066 करोड़ की राशि, 89,622 करोड़ की योजनाओं का चल रहा काम

RAIL BUDGET FOR BIHAR PROJECT - रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार के रेलवे बजट प्रावधानों पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल के 2025-26 के बजट में बिहार के लिए ₹10,066 करोड़ का ऐतिहासिक आवंटन किया गया है। यह राशि 2009-14 के ₹1,132 करोड़ के वार्षिक औसत से 9 गुना अधिक है।

मलेशिया के पूरे रेल नेटवर्क के बराबर सिर्फ बिहार में

रेल मंत्री ने बताया कि 2014 से अब तक 1,832 किलोमीटर नए रेल ट्रैक बिछाए गए हैं, जो मलेशिया के पूरे रेल नेटवर्क के बराबर हैं। इसके अलावा 3,020 किलोमीटर रेल मार्ग का विद्युतीकरण कर बिहार को 100% विद्युतीकृत कर दिया गया है।

पटना जंक्शन का होगा विस्तारीकरण

दानापुर रेल मंडल के DRM जयंत कुमार चौधरी ने बताया कि पटना जंक्शन के विस्तारीकरण को लेकर डीपीआर जल्द तैयार कर लिया जाएगा, जिससे स्टेशन का आधुनिकीकरण संभव हो सकेगा।

बिहार में 98 स्टेशनों पर चल रहा अमृत स्टेशन का काम

फिलहाल बिहार में 57 नई रेल परियोजनाएँ चल रही हैं, जिनकी कुल लंबाई 5,346 किलोमीटर और लागत ₹86,458 करोड़ है। वहीं, 98 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिन पर ₹3,164 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

Editor's Picks