सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, विकास और जनहित से जुड़े 13 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर
Patna : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास की गति को तेज करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। इस उच्च स्तरीय बैठक में प्रशासनिक सुधार, बुनियादी ढांचे के विकास और जनकल्याण से जुड़े कुल 13 महत्वपूर्ण एजेंडों पर सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है। मुख्य सचिवालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में हुई इस बैठक में सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और विभिन्न विभागों के मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हुए, जहां राज्य के चहुंमुखी विकास के खाके को मंजूरी दी गई।
अभिजीत की रिपोर्ट