सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर

कैबिनेट की बैठक में 24 एजेंडों पर लगी मुहर- फोटो : नरोत्तम कुमार

Patna : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, विजेन्द्र प्रसाद यादव समेत सभी विभागों के मंत्री मौजूद रहे। 


राजमंत्रिपरिषद ने राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधारों और विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 23 एजेंडों पर आधिकारिक मुहर लगाई गई है। इसके साथ ही इन तीन महत्वपूर्ण विंदुओं पर सहमति जताई गई है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन 

मंत्रिपरिषद ने सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के निरंतर और यशस्वी कार्यकाल, प्रशासनिक नेतृत्व तथा पिछले 12 वर्षों में बिहार के विकास में निरंतर सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया।


विकसित बिहार @ 2047 का संकल्प

राज्य और केंद्र की डबल इंजन सरकार के सहयोग से बिहार को निवेश, रोजगार, नवाचार और सुशासन का प्रमुख केंद्र बनाने तथा 'विकसित भारत' के लक्ष्य में अग्रणी भागीदार बनाने का संकल्प लिया गया।


विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्ताव

बैठक में ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना, जनहित योजनाओं और प्रशासनिक नियंत्रण से जुड़े कुल 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई है।




नरोत्तम की रिपोर्ट