Bihar Politics: सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला दिल्ली दौरा आज, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Bihar Politics: सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी आज पहली बार दिल्ली दौरे पर जाएंगे। जहां वे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। सीएम बनने के बाद पीएम मोदी से उनकी पहली मुलाकात होगी।

आज दिल्ली जाएंगे सीएम सम्राट - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली दौरा पर जाएंगे। सीएम बनने के बाद उनका पहला दिल्ली दौरा होगा। सीएम सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास और अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बता दें कि यह पहली बार है जब बिहार में बीजेपी कोटे से कोई सीएम पद पर काबिज हुआ है। दोनों नेताओं की मुलाकात कई मायने में अहम माना जा रहा है। 

पीएम मोदी से मिलेंगे सम्राट 

वहीं सीएम पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया था। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा था कि सम्राट चौधरी की ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राज्य नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

पटना साहिब में टेका मत्था

गौरतलब हो कि, सीएम पद की शपथ लेने के बाद से ही सम्राट चौधरी एक्शन मोड में हैं। सम्राट चौधरी कई बैठकें कर चुके हैं। शपथ ग्रहण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर राज्य के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें तलवार, अंगवस्त्र और सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

महिलाओं से सुरक्षा का वादा 

बीते दिन यानी सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से राजधानी पटना में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में  ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ आयोजित किया गया था। जहां सम्राट चौधरी भी शामिल हुए थे। इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा था कि, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सख्त संदेश देते हुए कहा कि, जो भी महिलाओं के साथ गलत करेगा, उसे पाताल से खोजकर सजा दी जाएगी।