मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर शुक्रवार को पटना में राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए.

Samrat Choudhary- फोटो : news4nation

Bihar News:  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के गाँधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल आदमकद प्रतिमा / चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया।  वहीं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गयी तथा उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।


इस अवसर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री  राम कृपाल यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने गांधी जी की वेशभूषा में पधारे श्री सुरेश कुमार हज्जू से भी मुलाकात की।