Bihar News : वरीय अधिवक्ता एस डी संजय बने बिहार के नए महाधिवक्ता, पी के शाही के इस्तीफे के बाद सम्राट कैबिनेट ने लगाई मुहर

बिहार सरकार के नए महाधिवक्ता - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : प्रख्यात वरीय  अधिवक्ता और भारत सरकार के.एडीशनल सॉलिसिटर जनरल एस डी संजय  बिहार सरकार के नये महाधिवक्ता नियुक्त हुए। बिहार सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगायी। पी के शाही ने पिछले 14 जून,2026 को महाधिवक्ता पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्हें नीतिश कुमार की सरकार  ने 16 जनवरी, 2023 को  महाधिवक्ता पद पर नियुक्त किया था। 

उनके त्यागपत्र देने के बाद वरीय अधिवक्ता एस डी संजय को महाधिवक्ता पद पर नियुक्त किया गया।उन्होने  अपनी शिक्षा के क्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के कैम्पस ला सेंटर से  विधि की डिग्री ली। उनका जन्म एक साधारण मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था।उनके पिता एक शिक्षक थे। इन्होने आरम्भिक पढ़ाई सर गणेश दत्त पाटलिपुत्र स्कूल में हुई। उन्होंने आगे की पढ़ाई पटना विश्वविद्यालय से की।वाणिज्य महाविद्यालय से स्नातक आनर्स की डिग्री प्राप्त की।फिर  उन्होने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैम्पस लाॅ सेन्टर  से लाॅ की डिग्री प्राप्त की।

उन्होनें  पटना हाईकोर्ट से लाॅ की प्रैक्टिस प्रारंभ किया।उन्होने  संवैधानिक विधि,जनहित ,सिविल व आपराधिक मामलों में  विशेषज्ञता हासिल किया।उन्होने  सुप्रीम कोर्ट व अन्य हाईकोर्ट में भारत सरकार का पक्ष प्रस्तुत किया।उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुशीला अग्रवाल भी एक अधिवक्ता है। उन्हें 2010 में बिहार राज्य अपर महाधिवक्ता बनाया गया, जिस पद पर वे 2014 तक बने रहे। 2015 में भारत सरकार का  प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें एडीशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया।

11 सितंबर, 2024 को उन्हें भारत सरकार ने एडीशनल सॉलिसिटर जनरल तीन सालों के लिए नियुक्त किया।राज्य सरकार ने उन्हें श्री पी के शाही के त्यागपत्र के बाद वरीय अधिवक्ता एस डी संजय को महाधिवक्ता पद पर नियुक्त किया। बार काउंसिल ऑफ इंडिया  के अध्यक्ष  मनन कुमार मिश्र, बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रामाकांत शर्मा, वरीय अधिवक्ता व एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा, सरकारी वकील प्रशांत प्रताप,अधिवक्ता मुकेश कुमार, सरकारी अधिवक्ता अरविन्द उज्जवल, द्विवेदी  सुरेन्द्र, शम्भू शरण सिंह,प्रत्युष प्रताप सिंह व अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाइयां व शुभकामनाएँ  दी।