पटना हाईकोर्ट के नवनियुक्त सात जजों ने ली शपथ, चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय ने दिलाई शपथ

साथ जजों के शपथ लेने से पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या 37 से बढ़ कर 44 हो गया है, जबकि पटना हाईकोर्ट जजों के 53 स्वीकृत पद है।

judges of Patna High Court took oath- फोटो : news4nation

Patna High Court : पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय ने 15 जून, 2026  को पटना हाईकोर्ट के नवनियुक्त सात जजों को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह पटना हाईकोर्ट के शताब्दी हाल में सम्पन्न  हुआ।  इस अवसर पर  बड़ी संख्या में  जज, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्र, अधिवक्तागण, विभिन्न पटना हाईकोर्ट अधिवक्ता संघों  के पदाधिकारीगण, वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा,वरीय अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव,सरकारी अधिवक्ता प्रशांत प्रताप, पदाधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।नवनियुक्त जजों के परिवार के सदस्य भी  उपस्थित थे। 


 गौरतलब है कि भारत के राष्ट्रपति ने अधिवक्ता रंजन कुमार झा, अधिवक्ता कुमार मनीष और अधिवक्ता राज कुमार को उनके पद भार ग्रहण करने की तिथि से पटना हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया है।  जबकि अधिवक्ता राणा विक्रम सिंह, अधिवक्ता विकास कुमार, अधिवक्ता गिरिजेश कुमार व अधिवक्ता आलोक कुमार को पद भार ग्रहण की तिथि से दो वर्षों की अवधि के लिए पटना हाई कोर्ट का एडीशनल जज नियुक्त किया है। 

      

 इस आशय की अधिसूचना भारत सरकार के विधि तथा न्याय मंत्रालय द्वारा 10 जून, 2026 को जारी किया जा चुका था।इनमें तीन नियमित जज नियुक्त किये गये है,और  चार अतिरिक्त जजों को दो वर्ष  के लिए नियुक्त किया गया है। 


इसके साथ ही पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या 37 से बढ़ कर  44 हो गया है, जबकि पटना हाईकोर्ट जजों के 53 स्वीकृत पद है। इस प्रकार अभी भी स्वीकृत नौ जजों पद रिक्त रह जायेंगे।  सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने 26 फरवरी, 2026 को  पटना हाईकोर्ट  नौ अधिवक्ताओं को जज बनाने की अनुशंसा किया था।लेकिन  फिलहाल कुल सात जजो की नियुक्त किया गया है।