Bihar Politics: 'बिहार का सीएम निशांत कुमार जिंदाबाद', नीतीश और सम्राट को सामने लगे नारे, हाथ जोड़कर मुस्कुराते रहे मुख्यमंत्री
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में सियासी हलचल जारी है। सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने और बिहार में बीजेपी के मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा के बीच जदयू कार्यकर्ता अलग सुर अलाप रहे हैं। जदयू कार्यकर्ताओं की मांग है कि सीएम नीतीश मुख्यमंत्री का पद अपने बेटे निशांत को सौंपे। निशांत को सीएम बनाने के लिए लगातार जदयू कार्यकर्ता नीतीश कुमार से मांग कर रहे हैं और पोस्टर के जरिए भी आवाज उठा रहे हैं। इसी बची आज एक बार फिर जदयू कार्यकर्ताओं ने निशांत को लेकर जोरदार नारे लगाए हैं।
‘सीएम निशांत’ के नारे
दरअसल, आज यानी सोमवार को जब नीतीश कुमार जब विधान परिषद सदस्यों के लिए बने नए अतिथि शाला के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। तो वहां पहले ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के नारे लगे। लेकिन कुछ ही देर में ‘बिहार का सीएम निशांत कुमार जिंदाबाद’ के नारे भी गूंजने लगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मंच पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और आगे बढ़ गए।
10 अप्रैल को लेंगे शपथ
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि निशांत कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं। वे पहले ही विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफा दे चुके हैं, ऐसे में उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, खरमास के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की संभावना है।
जदयू भाजपा में मंथन जारी
विभागों के बंटवारे को लेकर भाजपा और जदयू के बीच मंथन जारी है। गृह विभाग, विधानसभा अध्यक्ष समेत कई अहम पदों पर अभी सहमति बननी बाकी है। इन सबके बीच निशांत कुमार के नाम की चर्चा तेज हो गई है, जिससे राज्य की सियासत और गरमा गई है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
पटना से अभिजीत की रिपोर्ट