Vijay Rashmika Wedding: साउथ के पावर कपल की 'पहाड़ों वाली शादी'! विजय की दुल्हनिया बनने को तैयार रश्मिका, लीक हुई शादी की डेट
Vijay Rashmika Wedding: साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित और चहेते कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी आ गई है। लंबे समय से चल रहे अटकलों के दौर पर विराम लगाते हुए खबर आ रही है कि कपल आगामी 26 फरवरी को शादी करेंगे।
Vijay Rashmika Wedding: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। सालों तक डेटिंग की खबरों पर चुप्पी साधे रखने के बाद कपल ने हाल ही में एक इमोशनल नोट शेयर कर अपने रिश्ते की पुष्टि की और अपनी शादी का नाम रखा “द वेडिंग ऑफ विरोश”।
26 फरवरी को करेंगे शादी
हालांकि दोनों ने आधिकारिक तौर पर शादी की तारीख या वेन्यू की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जोड़ी 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंध सकती है। इसी बीच कपल को राजस्थान के उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिससे शादी की अटकलों को और बल मिला है।
स्टाइलिश अंदाज में उदयपुर पहुंचे रश्मिका-विजय
ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद पहली बार दोनों साथ नजर आए। रश्मिका पैंट सूट में बेहद स्टाइलिश दिखीं और पैपराजी को मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन किया। वहीं विजय व्हाइट शर्ट, ब्लैक लेदर जैकेट और पैंट में नजर आए। उन्होंने भी वेव कर फैंस का अभिवादन किया।
प्री-वेडिंग फंक्शन की संभावित तारीखें
रिपोर्ट्स के अनुसार शादी की रस्में 24 फरवरी को मेहंदी सेरेमनी, 25 फरवरी, हल्दी और संगीत और 26 फरवरी को सात फेरे लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, शादी का मुख्य समारोह उदयपुर के भव्य ITC Mementos में आयोजित किया जाएगा। शाही आर्किटेक्चर और झीलों के खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर यह होटल सेलिब्रिटी शादियों की पसंदीदा जगहों में गिना जाता है।
इमोशनल पोस्ट से किया था रिश्ता कंफर्म
सोमवार को कपल ने एक पर्सनल नोट शेयर करते हुए लिखा कि फैंस ने उन्हें प्यार से “VIROSH” नाम दिया और अब वे अपनी शादी को उसी नाम से समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका प्यार हमेशा उनके साथ रहा है।
‘गीता गोविंदम’ से शुरू हुई लव स्टोरी
दोनों की पहली मुलाकात 2018 में फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद वे डियर कॉमरेड में भी साथ नजर आए। फिल्मों के बाद डिनर आउटिंग, वेकेशंस और इंडस्ट्री पार्टियों में दोनों को कई बार साथ देखा गया, लेकिन उन्होंने कभी रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। इंटरव्यू में वे एक-दूसरे को सिर्फ “करीबी दोस्त” बताते रहे। अब फैंस के सालों पुराने कयास सच साबित होते नजर आ रहे हैं। अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो ‘विरोश’ की यह शादी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक बन सकती है।