24 अगस्त को पटना के इस रुट पर विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानिए पूरा डिटेल

कल यानि 24 अगस्त को खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम को लेकर अशोक राजपथ पर बड़ा ट्रॉफिक बदलाव किया गया है। इसे लेकर ट्रॉफिक पुलिस द्वारा पूरा प्लान जारी किया गया है......

24 अगस्त को अशोक राजपथ पर बदला रहेगा ट्रॉफिक- फोटो : अनिल कुमार

Pantan : आगामी 24 अगस्त 2026 को राजधानी पटना के खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम के मद्देनजर पटना पुलिस ने शहर की सुरक्षा और सुगम यातायात संचालन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। 24/08/2026 को क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने और आम नागरिकों को असुविधा से बचाने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर बदलाव प्रभावी रहेंगे।


कारगिल चौक, अशोक राजपथ और डबल डेकर पुल पर यातायात बदलाव 

जारी योजना के अनुसार कारगिल चौक से गाय घाट की ओर जाने वाले सभी वाहनों का परिचालन डबल डेकर पुल के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, कृष्णा घाट की ओर से कारगिल चौक आने वाले वाहनों को पटना कॉलेज गेट के समीप डबल डेकर पुल का इस्तेमाल करना होगा। इसके अतिरिक्त, अशोक राजपथ पुल के नीचे से कारगिल चौक की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।


प्रतिबंधित मार्ग और कमर्शियल वाहनों पर रोक 

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यावसायिक वाहनों, ई-रिक्शा और टेम्पू के लिए कुछ मार्गों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। खेतान मार्केट, जी.एम. रोड दक्षिणी, मक्खियों कुआँ दक्षिणी तथा खजानी रोड दक्षिणी से अशोक राजपथ की ओर व्यावसायिक वाहनों, ई-रिक्शा और टेम्पू का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।


गाय घाट से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट 

गाय घाट की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पुलिस प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है। इन वाहनों को खजांची रोड उत्तरी से डायवर्ट कर खजांची रोड दक्षिणी, मछुआ टोली और ठाकुरबाड़ी होते हुए गांधी मैदान की ओर भेजा जाएगा।


प्रशासन की आम नागरिकों से सहयोग की अपील 

पटना पुलिस और यातायात विभाग ने 24/08/2026 को कार्यक्रम के दौरान होने वाली संभावित असुविधा से बचने के लिए आम नागरिकों और वाहन चालकों से निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।


अनिल की रिपोर्ट