BSEB INTER RESULT : गोल इन्स्टीट्यूट के छात्रों का जलवा, अनन्या कुमारी ने 92.8% अंकों के साथ लहराया सफलता का परचम
BSEB Inter Result : बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में गोल संस्थान के छात्रों का धमाकेदार प्रदर्शन। अनन्या कुमारी ने 92.8% अंकों के साथ किया टॉप। जानें संस्थान की सफलता और स्कॉलरशिप योजनाओं के बारे में
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट (12वीं) के परीक्षाफल घोषित किए जाने के बाद गोल संस्थान के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है । संस्थान के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त कर अपनी सफलता का जश्न मनाया। इस वर्ष अनन्या कुमारी ने 92.8% अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। अनन्या ने अपनी सफलता का श्रेय गोल संस्थान के 'गोल विलेज' के प्रतियोगी माहौल और शिक्षकों द्वारा दिए गए 'पर्सनल केयर' को दिया है।
अनन्या कुमारी ने बताया कि गोल संस्थान में बोर्ड और मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) दोनों की तैयारी एक साथ करवाई जाती है । उन्होंने विश्वास जताया कि बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन के साथ-साथ नीट 2026 में भी उन्हें अच्छे मार्क्स मिलेंगे, जिससे पहले ही प्रयास में टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलने की उम्मीद है । अनन्या के अनुसार, 10वीं के बाद गोल संस्थान को चुनना उनके जीवन का सर्वश्रेष्ठ निर्णय साबित हुआ ।संस्थान के ही गोल विलेज के छात्र सत्यम कुमार ने 91.4% अंक प्राप्त किए हैं।
सत्यम ने बताया कि संस्थान का स्टडी मटेरियल और 'बोर्ड बेस्ड टेस्ट' इस तरह तैयार किए जाते हैं कि छात्रों के लिए बोर्ड और कंपटीशन दोनों को पहले प्रयास में ही निकालना आसान हो जाता है । उन्हें भी नीट 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम आने की पूरी संभावना है । इसके अतिरिक्त, रूपम रंजन (91%), सुहानी सिंह (90.80%) और आर्यन राज (90%) ने भी उत्कृष्ट अंक लाकर संस्थान को गौरवान्वित किया है ।गोल संस्थान के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री बिपीन सिंह ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए इसे छात्रों की मेहनत और पूरी टीम की सफलता बताया । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष छात्र बोर्ड के साथ-साथ नीट में भी सफलता के परचम लहराकर यह सिद्ध करेंगे कि गोल संस्थान पूर्वी भारत का नंबर-1 संस्थान है।
वहीं, असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने जानकारी दी कि अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार संस्थान के 100 से अधिक छात्रों ने 85% से अधिक स्कोर किया है ।संस्थान के आनंद वत्स ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि 12वीं पास छात्रों के लिए 'टारगेट कोर्स' के माध्यम से मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी करवाई जाएगी । मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए संस्थान उनकी प्रतिभा के अनुसार 100% तक छात्रवृत्ति (Scholarship) भी प्रदान करेगा । सफलता के इस माहौल में गोल संस्थान ने आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है ।