बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग अंडर-15 का हुआ सफल ट्रायल, खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी
ट्रायल में कुल 200 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
Bihar News : बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग (अंडर-15) के प्रथम चरण का ट्रायल हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट अकादमी, फुलवारीशरीफ रेलवे क्रॉसिंग के पास सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। 15 फरवरी 2026 को हुए ट्रायल में कुल 200 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
चयन समिति के सदस्य में समर क़ादरी, अंशुमान गौतम, रेहेन दास गुप्ता शमिल रहे. चयन समिति ने खिलाड़ियों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मूल्यांकन किया। वहीं इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्या ग्लोबल स्कूल के CMD अश्वनी कुमार सिंह उपस्थित रहे। साथ में टूर्नामेंट के निर्देशक अमित रंजन (निर्देशक , बिरला ओपन माइंड शगुना मोड़) उपस्थित थे ।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे मंच बिहार के उभरते हुए क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। ट्रायल के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन समिति ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट में खेलने का अवसर मिलेगा।
बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग का उद्देश्य राज्य के स्कूल स्तरीय क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त एवं संरचित मंच प्रदान करना है।